Kaylee Hottle Road Accident Death: महज 18 की उम्र में इस मशहूर अभिनेत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत.. इस फिल्म में निभाया था ‘जिया’ का किरदार

Kaylee Hottle Road Accident Death: 'गॉडज़िला वर्सेज कॉन्ग' की अभिनेत्री केयली हॉटल का मैरीलैंड में सड़क हादसे में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर।

Kaylee Hottle Road Accident Death: महज 18 की उम्र में इस मशहूर अभिनेत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत.. इस फिल्म में निभाया था ‘जिया’ का किरदार

Kaylee Hottle Road Accident Death || Image- Rain Drops Media FILE

Modified Date: July 22, 2026 / 09:57 am IST
Published Date: July 22, 2026 9:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • 18 वर्षीय अभिनेत्री केयली हॉटल का निधन।
  • मैरीलैंड में सड़क हादसे में गई जान।
  • 'गॉडज़िला वर्सेज कॉन्ग' से मिली थी पहचान।

नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडज़िला वर्सेज कॉन्ग’ में जिया का किरदार निभाने वाली 18 वर्षीय मूक-बधिर अभिनेत्री केयली हॉटल का अमेरिका के मैरीलैंड में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। (Kaylee Hottle Road Accident Death) हादसे के बाद केयली को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने परिक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार एक्सीडेंट मंगलवार की सुबह मैरीलैंड के इजैम्सविल में मौजूद विंडसर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, एक होंडा अकॉर्ड कार तेज रफ्तार में सड़क किनारे बने कलवर्ट से टकरा गई। कार चला रहा 19 साल का युवक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसे मामूली चोटें आई है। जबकि केयली हॉटल ने दम तोड़ दिया।

पिता ने दी मौत की जानकारी

केयली के पिता जोशुआ हॉटल ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद उनकी बेटी को अस्पताल ले जाया जा रहा था। उन्होंने सोशल (Kaylee Hottle Road Accident Death) वही दूसरी तरफ केयली हॉटल के स्कूल Texas School for the Deaf ने भी उनके निधन की पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया। स्कूल ने अपने बयान में कहा कि केयली एक प्रतिभाशाली छात्रा थीं और उनके निधन से पूरा स्कूल समुदाय गहरे दुख में है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

‘गॉडज़िला वर्सेज कॉन्ग’ से मिली थी पहचान

केयली हॉटल को वर्ष 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘गॉडज़िला वर्सेज कॉन्ग’ में जिया की भूमिका से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। फिल्म में उन्होंने सांकेतिक भाषा के जरिए किंग कॉन्ग से संवाद करने वाले किरदार को निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। उनके निधन की खबर से प्रशंसकों और फिल्म जगत में शोक की लहर है।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र

सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर

जिला अदालत परिसर में वकीलों और मुवक्किल पर हमला, उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट

राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन

भारत-उत्तरी मैसेडोनिया को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए : मुर्मू

ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown