Sai Cabinet Baithak Today: साय कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, कई विभागों के बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, किसानों को भी मिल सकती है राहत
Sai Cabinet Baithak Today: साय कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, कई विभागों के बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, किसानों को भी मिल सकती है राहत
Sai Cabinet Baithak Today | Photo Credit: AI
- साय कैबिनेट की बड़ी बैठक कल
- कई विभागों के बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
- मुख्यमंत्री साय करेंगे बैठक की अध्यक्षता
रायपुर: Sai Cabinet Baithak Today छत्तीसगढ़ में आज साय सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Sai Cabinet Baithak) होने जा रही है। बैठक मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी।
Sai Cabinet Baithak Today जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बैठक के विस्तृत एजेंडे की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बारिश और खेती पर रह सकता है फोकस
प्रदेश में मानसून और खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। सााि ही किसानों को राहत देने के लिए पर चर्चा होने के संकेत हैं। जरूरत पड़ने पर सरकार नई घोषणाएं या राहत संबंधी फैसले भी ले सकती है। कृषि विभाग के कुछ प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पिछली बैठक में इन फैसलों पर की गई चर्चा
आपको बता दें कि पिछले महीने साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण रोजगार, आजीविका संवर्धन और हरित ऊर्जा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी देने वाली नई योजना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ तथा छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) नीति-2026 के प्रारूप को मंजूरी प्रदान की।
इन्हें भी पढ़ें-
- शह मात The Big Debate: राम, रहीम, रविंदर सभी UCC के अंदर, सदन के बाहर भी जारी है हंगामा, UCC को लेकर क्या है कांग्रेस का प्लान?
- Ketan Agrawal Murder Case Updates: केतन मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा.. हत्या को दिखाना था हादसा इसलिये सिया और चेतन ने किया था ये फैसला, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान
- Vande Bharat: धरना प्रदर्शन बहाना, मोदी पर निशाना! विपक्ष ने खोला पीएम के खिलाफ मोर्चा, क्या ये छात्र हित की बात या सिर्फ सियासी बिसात?

Facebook


