Delhi Weather Update: राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Update: राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Update: राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Update | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 24, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: August 24, 2026 1:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में रेड अलर्ट
  • भारी बारिश की चेतावनी
  • यातायात प्रभावित

नयी दिल्ली: Delhi Weather Update दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Delhi Weather Update दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नयी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ स्थानों पर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश हुई।

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शहर के कुछ हिस्सों में यातायात जाम और जलभराव की जानकारी साझा की। दिल्ली में सोमवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। शहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज क्षेत्र में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।