मलेशिया ने चिली तो नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त, जानें कैसे रहे आज के दोनों मैच

Ads

Hockey world cup 2023 : नीदरलैंड्स ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हरा दिया। तो वहीं मलेशिया ने चिली को 3-2 से हराया।

  •  
  • Publish Date - January 16, 2023 / 09:54 PM IST,
    Updated On - January 16, 2023 / 09:54 PM IST

Hockey world cup 2023

Hockey world cup 2023 :  कटक। आज हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के सामने न्यूजीलैंड की टीम थी। इस मैच में नीदरलैंड्स ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-सी का मैच था। तो वहीं मलेशिया ने चिली को 3-2 से हराया। जीत के साथ ही नीदरलैंड की टीम अंक तालिका में अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है। नीदरलैंड ने अपन दोनों मुकाबले जीते हैं। अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड ने मलेशिया को 4-0 से हराया था।

read more : पुलिस ने दुर्ग के रेस्टोरेंट में चल रहे हुक्का पर की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

 

मलेशिया ने चिली को दी करारी शिकस्त

Hockey world cup 2023 :  मलेशिया ने अपने मैच में चिली को हराया। मैच के तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया। हमसानी अशरान ने 40वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। वहीं, सुमानत्री नोरसियाफिक ने 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग मलेशिया को 3-2 से आगे कर दिया। चौथे क्वार्टर में मलेशिया ने कोई गोल नहीं होने दिया। इस तरह मलेशिया ने चिली को 3-2 से हरा दिया।

 

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें