#SarkarOnIBC24: हरियाणा की कामयाबी ने भुला दिया लोकसभा की नाकामी का गम!.. राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के लिए कितनी अहम है यह जीत? देखें सरकार
How important is Haryana’s victory for BJP? मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा के बीच रहने वाला है। यहां भी मुकाबला ‘एनडीए’ वर्सेस ‘इंडिया’ का ही होना है।

How important is Haryana's victory for BJP?
#SarkarOnIBC24: चंडीगढ़: हरियाणा भले दिल्ली से सटा एक छोटा राज्य हो लेकिन इसके विधानसभा चुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डालेंगे। बीजेपी और NDA गठबंधन को जहां इससे बूस्ट मिलेगा तो वहीं इंडिया गठबंधन के लिए ये परीक्षा की घड़ी है। (How important is Haryana's victory for BJP?) आने वाले दिनों में महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव है तो अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव है।
हरियाणा में मिली चमत्कारी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं का ये जश्न वाजिब है। दरअसल अबकि बार 400 पार का नारा लगाने वाली भाजपा के 240 पर सिमट जाने से भाजपा की काफी फजीहत हुई थी। बैसाखी के सहारे चल रही सरकार की छवि यू टर्न वाली गवर्नमेंट की बन गई थी। लिहाजा भाजपा और खासकर नरेंद्र मोदी की साख पर लगे डेंट की भरपाई के लिए भाजपा के सामने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में अच्छा परफारमेंस करने का मनोवैज्ञानिक दबाव था। जम्मू-कश्मीर में भले भाजपा सरकार बनाने में नाकाम रही लेकिन वो अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखने में सफल रही। लेकिन हरियाणा में तो भाजपा ने हैट्रिक लगाकर रिकॉर्ड ही बना दिया। भाजपा की ये जीत महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्व रखते हैं।
हरियाणा में मिली मात ने महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की बारगेनिंग पावर को कमजोर किया है। इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के बैनर तले चुनाव मैदान में है। (How important is Haryana's victory for BJP?) हरियाणा में मिली मात के बाद कांग्रेस अब शरद पवार और उद्दव ठाकरे के साथ सीट शेयरिंग की सौदेबाजी में वो दबदबा नहीं दिखा पाएगी जो वो हरियाणा को कब्जे में करने के बाद कर पाती। हरियाणा के नतीजों ने महा विकास अघाड़ी के सामने खतरे की घंटी बजा दी है।
कुछ यही हाल आम आदमी पार्टी का भी होने वाला है। यूं कहने को तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन सीटों के बंटवारे में बात नहीं बन पाई। लिहाजा आम आदमी पार्टी ने अपने नेता केजरीवाल के गृह प्रदेश हरियाणा में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया। लेकिन दिल्ली लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी मिली करारी हार के बाद अब आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग में अपर हैंड रख पाना मुश्किल रहेगा। हालांकि हरियाणा के नतीजों को आप के नेता कुछ अलग नजरिए से देख रहे हैं।
वहीं झारखंड में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा के बीच रहने वाला है। यहां भी मुकाबला 'एनडीए' वर्सेस 'इंडिया' का ही होना है। भाजपा के लिए आदिवासी बहुल राज्य झारखंड आसान नहीं माना जा रहा है। (How important is Haryana's victory for BJP?) लेकिन हरियाणा में भाजपा ने जाट प्रभुत्व वाली राजनीति को गैरजाट जातियों के समीकरणों के जरिए जिस कुशलता से साधा है उसने झारखंड में भी भाजपा के लिए संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं।
https://youtu.be/JaZ--Yb4D8c?si=FE-ay85ZcMgoFW6a
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: How important is Haryana's victory for BJP?
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm