IBC24 Shakti Samman 2026 Live: छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली महिलाओं को IBC24 शक्ति सम्मान, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने किया सम्मानित
IBC24 Shakti Samman 2026 Live: छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली महिलाओं को IBC24 शक्ति सम्मान, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने किया सम्मानित
Today Live Breaking News and Updates 23 March 2026: रायपुर : मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। राजधानी रायपुर में आज एक बार फिर IBC24 ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश की मातृशक्तियों की सम्मानित कर रहा है। यह सम्मान उन महिलाओं का है, जिसने अपनी योग्यता और प्रतिभा से प्रदेश को नया नाम दिया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन सभी प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित कर रही है।
Today Live Breaking News and Updates 23 March 2026: नई दिल्ली : मध्य पूर्व की नीति में एक बड़ा बदलाव करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और पावर प्लांट्स पर होने वाले सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित करने का एलान किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, यह फैसला पिछले 48 घंटों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बेहद सकारात्मक और उत्पादक उच्च स्तरीय बातचीत के बाद लिया गया है।
सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस निर्णय की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में संघर्ष के पूर्ण समाधान को लेकर बहुत अच्छी बातचीत हुई है। इन विस्तृत और रचनात्मक चर्चाओं के स्वर और रुख को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने युद्ध विभाग(को ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले किसी भी सैन्य हमले को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया है। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह रोक चल रही बैठकों की सफलता पर निर्भर करेगी।
Today Live Breaking News and Updates 23 March 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट के मद्देनजर भारत की तैयारियों के बारे में संसद में जानकारी दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों को आगाह करते हुए कहा कि, ईरान-अमेरिका युद्ध का प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है, इसलिए हमें तैयार रहना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि, हमने कोरोना के वक्त ऐसी चुनौती का सामना किया है. अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में 41 देशों से ऊर्जा का आयात करता है और संकट के समय के लिए 53 लाख मीट्रिक टन स्ट्रैटेजिक ईंधन का भंडारण किया गया है। पिछले 11 वर्षों में देश की रिफाइनिंग कैपेसिटी में भी वृद्धि हुई है। होर्मुज स्ट्रेट में फंसे कई जहाज हाल ही में भारत पहुंचे हैं, और एथेनॉल के उत्पादन और ब्रांडिंग पर भी काम किया जा रहा है, जो इस समय देश के लिए मददगार साबित हो रहा है।
मिल रहा रेलवे के विद्युतीकरण का फायदा
पीएम मोदी ने परिवहन क्षेत्र में भी हुई तैयारियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि रेलवे के विद्युतीकरण का फायदा अब देश को मिल रहा है और मेट्रो नेटवर्क 2014 में 250 किलोमीटर से कम था, जो अब 1100 किलोमीटर से अधिक हो गया है। इसके अलावा, 15 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की व्यवस्था भी की गई है।
विश्वभर की अर्थव्यवस्था इस युद्ध से प्रभावित
प्रधानमंत्री ने आर्थिक और रणनीतिक तैयारियों पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि विश्वभर की अर्थव्यवस्था इस युद्ध से प्रभावित हो रही है, लेकिन भारत पर असर कम हो इसके लिए सरकार हर कदम उठा रही है। (PM Modi Live on Middle East Tensions) विभिन्न सेक्टरों के स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप ने आयात-निर्यात और आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों को हल करने की जिम्मेदारी संभाली है।
पिछले एक दशक में छह यूरिया प्लांट स्थापित
कृषि और ऊर्जा सुरक्षा पर भी सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है। पीएम मोदी ने बताया कि खाद्य और उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कोविड के समय ग्लोबल सप्लाई चेन डिस्टर्बेंस के बावजूद यूरिया की कीमत भारत में 300 रुपए से कम रखी गई। पिछले एक दशक में छह यूरिया प्लांट स्थापित किए गए हैं, डीएपी और NPK का उत्पादन बढ़ाया गया है, और किसानों को मेड इन इंडिया नैनो यूरिया का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर पावर प्लांट्स में कोयले के पर्याप्त स्टॉक्स भी रखे गए हैं।
Speaking in the Lok Sabha. https://t.co/BIrR385m4O
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2026
नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 23 March 2026: दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट के ताजा हालात को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिति चिंताजनक है और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत को आवश्यक कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा यहीं से मिलता है, इसलिए मिडिल ईस्ट की स्थिरता देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP IAS-IPS Posting: अब इस अफसर को मिली सीधी जिले की कमान, हितिका वसल बनाई गई गुना SP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
- International Film Festival: राजधानी में इस दिन से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, हेमा मालिनी, विक्की कौशल समेत कई सितारे हो सकते हैं शामिल
- Abdul Basit Pakistan News : ‘आतंकवाद के बिना कैसे जीओगे’, BJP का पूर्व पाक राजदूत को मुँहतोड़ जवाब, दिल्ली-मुंबई को दहलाने की धमकी पर कह दी यह बड़ी बात

Facebook


