#IBC24MINDSUMMIT: ‘माइंड समिट’ में धीरेंद्र शास्त्री से होंगे IBC24 के तीखें सवाल, हिंदुत्व के लिए उनके प्रयासों से जुड़े विवादों का देंगे जवाब
IBC24 MIND SUMMIT : ‘माइंड समिट’ में हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री खास तौर पर मौजूद रहेंगे।

IBC24 MIND SUMMIT | File Photo
भोपाल: IBC24MINDSUMMIT, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार यानी आज देश की दिग्गज हस्तियां मध्यप्रदेश के सरोकार से जुड़े विषयों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए एक मंच पर आ रही हैं। ये मंच मुहैया करा रहा है मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24। ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ नाम के इस आयोजन में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समस्याओं के कारणों को उजागर करने के साथ ही उसके समाधान के लिए सुझाव भी देंगी।
आयोजन को लेकर IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने बताया कि भोपाल के होटल ताज में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होने वाले इस समिट में विविध पहलुओं और विषयों पर संवाद होगा। समिट के राजनीतिक सेशन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जहां मध्यप्रदेश के भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सियासी सवालों के साथ ही किसान राजनीति पर अपने विचार साझा करेंगे।
इनके अलावा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, विश्वास सारंग, उदय प्रताप सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत समेत कई मंत्री और प्रमुख शहरों के मेयर और महापौर भी उनके विभागों से जुड़े कामकाज को लेकर IBC24 के सवालों का सामना करेंगे। वहीं इस महामंच पर विवेक तन्खा, हेमंत कटारे, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा जैसे विपक्षी नेता सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही सत्तापक्ष के साथ चलने वाली तकरार के जुड़े सवालों के जवाब देंगे।
सवालों से पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सामना
एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने बताया कि ‘माइंड समिट’ में हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री खास तौर पर मौजूद रहेंगे। हिंदू एकता को लेकर किए जा रहे उनके प्रयासों और उससे उपजे विवादों से जुड़े सवालों से धीरेंद्र शास्त्री का सामना होगा। राजनीति और धर्म के अलावा समाजिक सराकोर से जुड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जैसे विषयों से संबंधित दिग्गज भी सहभागिता निभाएंगे, जिनके साथ अलग-अलग सेशन में संवाद का दौर चलेगा। इस मौके पर अपने कामों से मिसाल कायम करने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
आपको बता दें कि मध्यभारत के सबसे प्रभावी चैनल के रूप में स्थापित हो चुके न्यूज चैनल IBC24 जनता और सरकार के बीच सेतु के तौर पर अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए समय-समय पर इस तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। ‘माइंड समिट’ भी इसी तरह का एक आयोजन है, जिसके तहत IBC24 छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश में भी ये महामंच सजाने जा रहा है।
यहां देख सकेंगे IBC24 MIND SUMMIT का लाइव प्रसारण
https://youtu.be/1oVhjT0x_J4
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 will ask sharp questions to Dheerendra Shastri in 'Mind Summit', he will answer the controversies related to his efforts for Hindutva
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm