LIVE NOW
IND vs PAK T20 WC Live Score: टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत, ईशान किशन की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

Ads

IND vs PAK T20 WC Live Score: टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत, ईशान किशन की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 08:55 AM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 09:43 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 15th Feb 2026

The liveblog has ended.

IND vs PAK T20 WC Live Score: नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे रोमांचक और प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक भारत और पाकिस्तान का मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस हो गई है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग XI):

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन):

सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

Today Live Breaking News and Updates 15th Feb 2026 भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों का निरीक्षण करने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सदन पहुँचे। सत्र की शुरुआत कल राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से होगी, वहीं 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। अध्यक्ष तोमर ने सत्र के काफी सार्थक होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस दौरान सरकार की ओर से प्रस्तावित नए कानूनों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

Today Live Breaking News and Updates 15th Feb 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में विशेष पूजन और धार्मिक आयोजनों का दौर जारी है। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। “हर-हर महादेव” और “बम-बब भोले” के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ों साल पुराना स्वयंभू शिवलिंग यहां आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, फूल और जल लेकर कतारों में खड़े नजर आए। आज भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और दिनभर रुद्राभिषेक व पूजन चलता रहेगा। इंदौर के मंदिरों में तड़के सुबह 4 बजे भस्म आरती के साथ महाशिवरात्रि का शुभारंभ हुआ। गेंदेश्वर महादेव मंदिर में रात 8 बजे तांडव आरती का आयोजन होगा। वहीं कांटाफोड़ महादेव मंदिर से आज भोलेनाथ की भव्य बारात निकलेगी। कई मंदिरों में स्वर्ण कलश से अभिषेक किया जाएगा, तो शाम को शंकर-पार्वती दूल्हा-दुल्हन स्वरूप में विराजमान होंगे। कुछ स्थानों पर आज तो कुछ में कल शिव विवाह महोत्सव संपन्न होगा।

 

The liveblog has ended.