Saja Assembly Elections 2023 Voting
This browser does not support the video element.
बेमेतरा: Saja Assembly Elections 2023 Voting प्रदेश में आज लोकतंत्र का महापर्व है। आज विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेशभर के 70 सीटों पर मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस पर्व में आज प्रदेशभर की जनताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों में सुबह से ही लोगों की कतारे लगी हुई है। आज प्रदेश के कई हाई प्रोफाइल सीटों पर जमकर वोटिंग हो रही है। जिसमें बेमेतरा जिले का साजा विधानसभा भी शामिल है।
Saja Assembly Elections 2023 Voting इस सीट पर मृतक भूवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू बीजेपी से प्रत्याशी है। इस दौरान आज ईश्वर साहू अपनी पत्नी सती साहू के साथ मतदान करने के लिए पहुंच। जहां उन्होंने मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील की।
आपको बता दें कि ईश्वर साहू छत्तीसगढ़ के सबसे गरीब प्रत्याशी की गिनती में आते है। उनके बेटे मृतक भूवनेश्वर साहू की हत्या के बाद अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला। जिसके बाद बीजेपी ने उनपर भरोसा जताया और मंत्री रविंद्र चौबे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा।