शह मात The Big Debate: न्यू ‘शोले’ में नए कलाकार..’जय-वीरु’ नहीं इस बार! भाजपा ने साधा निशाना, अगले चुनाव में किन चेहरों के साथ मैदान में होगी कांग्रेस? देखिए वीडियो
न्यू 'शोले' में नए कलाकार..'जय-वीरु' नहीं इस बार! भाजपा ने साधा निशाना, Jai-Veeru pair Bhupesh Baghel and TS Singhdev
Bhupesh Baghel and TS Singhdev
नई दिल्लीः Bhupesh Baghel and TS Singhdev 1975 में एक फिल्म शोले आई थी, जिसमें नायकों की जोड़ी जय-वीरू के किरदारों ने फिल्मों में हीरोज का ऐसा हिट कॉम्बिनेशन दिया कि आज तक जय-वीरू को सफलता की गारंटी माना जाता है। 2023 के चुनाव में कांग्रेस ने भी भूपेश और सिंहदेव की जोड़ी के साथ चुनाव में जैसा ऐतिहासिक मैंडेट पाया उसके बाद इन्हें भी जय-वीरू कहा जाने लगा, लेकिन फिर ढाई-ढाई साल वाले फार्मूला और बीते चुनाव के घटनाक्रम के बाद अब फिर से इस जोड़ी को लेकर आती खबरों ने कांग्रेस के भीतर नेताओं के साथ पर संशय और सवाल उठा दिए हैं। अबकी बार सिंहदेव ने नई जोड़ियों के बनने का संकेत देकर बहस को और गर्मा दिया है
Bhupesh Baghel and TS Singhdev छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर नेताओं की हिट और फ्लाप जोड़ी पर दिए ताजा बयान नए सियासी शोले भड़काते नजर आ रहे हैं। दरअसल, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने उनकी और पूर्व CM भूपेश की जोड़ी को जय-वीरू कहे जाने पर इस बार बेबाकी से कहा कि चुनाव में अकेले जय-वीरू की जोड़ी नहीं बल्कि पूरी टीम काम करेगी। सिंहदेव ने इशारों-इशारों में कहा कि एक बार की हिट जोड़ी हर बार बने जरूरी नहीं अब तो नए लोगो के साथ पिक्चर हिट बनाएंगे, हांलांकि इस पर पूर्वCM भूपेश ने इस बयान से किनारा कर लिया है।
जाहिर है टीएस का ताजा बयान बीजेपी के लिए कांग्रेस को घेरने का बड़ा मौका है। सो बयान को बीजेपी ने फौरन लपका और कहा कि कांग्रेसी अब भी ‘बाबा’ को छल रहे हैं, जबकि सबको पता है कि बघेल सिर्फ अपनी फ़िल्म बनाना चाहते हैं। बीजेपी के कटाक्ष पर कांग्रेस ने भी करारा जवाब दिया। कांग्रेस के ‘जय-वीरू’ यानि सिंहदेव-भूपेश की जोड़ी पर आए ताजा कमेंट से भड़के बयानों के शोलों से सवाल ये है कि क्या इस बार भी कांग्रेस की चुनावी फिल्म को हिट कराने का बीड़ा उठाने वाली ये जोड़ी साथ होगी? सवाल ये भी कि आखिर किन नए साझेदारों के साथ नई जोड़ी बनाने के संकेत दिए जा रहे हैं?
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Jashpur Bus Accident News: सड़क हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
- UPSC CSE Final Result 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फ़ाइनल रिजल्ट जारी, जानें इस बार किसने मारी बाजी
- Wadraf Nagar News: छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना! रेप पीड़िता को सरपंच ने किया समाज से बहिष्कृत, इस चीज के लिए पूरे परिवार को दी 12 साल की सजा
- Iran Supreme Leader Khamenei Death: ‘सन ऑफ अ बि*..’, लाइव न्यूज के दौरान अचानक भड़क गई महिला एंकर, खबर पढ़ते-पढ़ते खामेनेई को दे डाली गाली, Video Viral
- Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने खुद किया ऐलान, बताया टाइम और फाइनल डेट
- Bride Marry with 2 Groom: दुल्हन ने एक ही मंडप में दो युवकों के साथ रचाई शादी, दोनों से करती है प्यार, बताया कैसे खुश रखेगी दोनों पतियों को
- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू! सरकार ने शुरू किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कहीं देर न हो जाए, ऐसे तुरंत करें अपना पंजीकरण!

Facebook


