LIC का आईपीओ ‘सब्सक्रिप्शन’ के लिए खुला, मात्र पांच दिनों बाद होगा बंद

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों के अभिदान (सब्सक्रिप्शन) के लिए खुल गया।

LIC का आईपीओ ‘सब्सक्रिप्शन’ के लिए खुला, मात्र पांच दिनों बाद होगा बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 4, 2022 10:06 am IST

नयी दिल्ली, 4 मई । भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों के अभिदान (सब्सक्रिप्शन) के लिए खुल गया।

सरकार का लक्ष्य इससे अपने 3.5 फीसदी शेयरों की बिक्री करके 21,000 करोड़ रुपये जुटाना है। एलआईसी का आईपीओ खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों के लिए खुल गया है और यह नौ मई को बंद होगा।

read more: खरगोन में कल से खुलेंगे सभी पेट्रोल पंप, कर्फ्यू में सुबह 6 से शाम 5 बजे तक रहेगी छूट, SDM ने दी जानकारी

एलआईसी ने निर्गम के लिए शेयर का मूल्य दायरा 902-949 रुपये तय किया है। इसमें मौजूदा पॉलिसीधारकों एवं एलआईसी के कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर आरक्षित रखे गए हैं। खुदरा निवेशकों एवं पात्र कर्मचारियों को 45 रुपये प्रति शेयर और पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जाएगी।

निर्गम के दौरान बिक्री के लिए 22.13 करोड़ इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी। एलआईसी के शेयर 17 मई को बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है।

read more:  मध्यप्रदेश में दुष्ट दलन.. सियासत का नया चलन! क्या इन प्रतीकों के जरिए अपनी 2023 की स्क्रिप्ट तैयार कर रही बीजेपी?

एलआईसी ने बताया कि उसने एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं जिनमें घरेलू कंपनियों की बहुतायत है। एंकर निवेशकों के लिए 949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर पर 5.92 करोड़ शेयर आरक्षित रखे गए थे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com