MP Police Bumper Recruitment Approved: पुलिस विभाग में 9,662 पदों को मंजूरी.. एसआई, एएसआई और आरक्षक के पदों पर होगी भर्तियां.. तैयार हो जाएँ प्रदेश के युवा
MP Police Bumper Recruitment Approved: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी, जल्द शुरू होगी चयन प्रक्रिया।
MP Police Bumper Recruitment Approved || Image- AI Generated File
- पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी।
- SI, ASI और आरक्षक पद शामिल।
- सीएम के निर्देश के बाद हुई स्वीकृति।
भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। (MP Police Bumper Recruitment Approved) राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने एक ही दिन में इन पदों की स्वीकृति जारी कर दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इन पदों पर होगी भर्ती
मंजूरी के अनुसार पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (ASI), उप निरीक्षक (SI), स्टेनो सूबेदार समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा आरक्षक (जनरल ड्यूटी) के 7,500 पद और आरक्षक (वाहन चालक) के 1,000 पद पर भी भर्ती को स्वीकृति मिल गई है। शेष पद अन्य श्रेणियों के हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सीएम के निर्देश के बाद फैसला
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। (MP Police Bumper Recruitment Approved) मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 9,662 पदों की मंजूरी जारी कर दी। सरकार की मंजूरी के बाद अब इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की
वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी
डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया
मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ
मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Facebook


