MP Power Tariff Hike News: राज्य में फिर महंगी हुई बिजली.. FPPAS चार्ज में किया गया इजाफा, पिछले महीने 4.80 प्रतिशत तक बढ़ाए गए थे दाम

MP Power Tariff Hike News: मध्यप्रदेश में बिजली के दाम फिर से बढ़े, FPPAS चार्ज में 6% वृद्धि, 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई बिजली।

MP Power Tariff Hike News: राज्य में फिर महंगी हुई बिजली.. FPPAS चार्ज में किया गया इजाफा, पिछले महीने 4.80 प्रतिशत तक बढ़ाए गए थे दाम
Modified Date: May 2, 2026 / 11:14 pm IST
Published Date: May 2, 2026 11:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश में बिजली की दरों में फिर से बढ़ोतरी, FPPAS चार्ज 6% बढ़ा।
  • अप्रैल में 4.80% बढ़ी थी बिजली की दरें, अब FPPAS चार्ज में वृद्धि।
  • उपभोक्ता संगठनों ने बढ़ी हुई दरों पर नाराजगी व्यक्त की।

भोपाल: मध्यप्रदेश में लगातार दूसरे महीने आम उपभोक्ताओं को बढ़ें हुए बिजली बिला का झटका लगा है। बिजली कंपनी ने एफपीपीएएस यानी फ्यूल कॉस्ट एंड पावर पर्चेस एडजस्टमेंट सरचार्ज में 6 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है, नतीजतन बिजली मौजूदा की दर इस बदलाव के बाद 40 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हो गई है। (MP Power Tariff Hike News) बताया जा रहा है कि, बिजली बिलों में बढ़ा हुआ सरचार्ज की वसूली 24 अप्रैल के हिसाब से की जाएगी। कर्नाटक में बढ़े बिजली के दाम

पिछले महीने हुई थी बढ़ोतरी

गौरतलब है कि, अप्रैल महीने में आयोग ने बिजली कंपनियों की टैरिफ याचिका पर सुनवाई के बाद वर्ष 2026-27 के लिए नई दरें तय की थी। इस फैसले के मुताबिक 1 अप्रैल से प्रदेश में बिजली की दरों में औसतन 4.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। हालाँकि बिजली कंपनियों ने दरों में 10.19 प्रतिशत तक वृद्धि की मांग की थी, लेकिन आयोग ने उपभोक्ताओं को आंशिक राहत देते हुए इससे कम बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। (MP Power Tariff Hike News) हालांकि, आयोग का कहना है कि बिजली कंपनियों की वित्तीय स्थिति और संचालन लागत को देखते हुए यह फैसला जरूरी था।

नई दरों के लागू होने से घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा तो वही अब फ्यूल कॉस्ट एंड पावर पर्चेस एडजस्टमेंट सरचार्ज में हुए वृद्धि ने उनकी समस्या और भी बढ़ा दी है। तब उपभोक्ता संगठनों ने दरों में वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त की थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवानों की मौत, एक अन्य घायल

स्टालिन ने जीत की संभावना पर चर्चा के लिए गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की

आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं के लिए सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली शुरू, मोबाइल पर संदेश पहुंचे

प. बंगाल: पुनर्मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown