Most Test Half Centuries List: आखिरकार इस बल्लेबाज ने छू लिया सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड.. टेस्ट मुकाबले में कर ली बराबरी, जानें आप भी..

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 66 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड की बराबरी की।

Most Test Half Centuries List: आखिरकार इस बल्लेबाज ने छू लिया सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड.. टेस्ट मुकाबले में कर ली बराबरी, जानें आप भी..

Most Test Half Centuries Full List || Image- Sports Keeda File

Modified Date: August 20, 2026 / 11:24 pm IST
Published Date: August 20, 2026 11:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जो रूट ने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
  • टेस्ट में लगाया 68वां अर्धशतक
  • 50 प्लस स्कोर में पांचवें स्थान पर

लीड्स: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। (Most Test Half Centuries Full List) रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 68वां अर्धशतक लगाया और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जारी है इंग्लैण्ड-पाकिस्तान का मुकाबला

रूट ने दूसरी पारी में 112 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने के बाद वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 66 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजों की सूची में रूट पांचवें स्थान पर

इस सूची में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल 66 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर और भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के नाम 63-63 50 प्लस स्कोर हैं। कप्तान के तौर पर भी जो रूट ने खास रिकॉर्ड बनाया है। (Most Test Half Centuries Full List) टेस्ट क्रिकेट में कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रूट पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ 61 अर्धशतकों के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं। उनके बाद रिकी पोंटिंग 54 और एलन बॉर्डर 51 अर्धशतकों के साथ मौजूद हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इंग्लैण्ड ने हासिल की 34 रन की बढ़त

मैच की बात करें तो पाकिस्तान की पहली पारी 171 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने जवाब में अपनी पहली पारी में 205/4 रन बना लिए थे और 34 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। इंग्लैंड के लिए जॉर्डन कॉक्स ने 73 रन बनाए और रूट के साथ शतकीय साझेदारी की। पाकिस्तान की ओर से अब टीम को जल्द विकेट लेकर इंग्लैंड को बड़ी बढ़त बनाने से रोकना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला

उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई

भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन

सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown