BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chandra Mouli Nagamallaiah Murder: भारतीय मूल के होटल कारोबारी की अमेरिका में कत्ल का मामला.. ट्रंप ने बाइडेन की पॉलिसी पर जताई नाराजगी, पढ़ें क्या कहा।

कोबोस कथित तौर पर उस समय आपा खो बैठा जब नागमल्लैया ने उससे सीधे बात करने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति से उनके निर्देशों का अनुवाद करने को कहा। सीसीटीवी …

Chandra Mouli Nagamallaiah Murder

Chandra Mouli Nagamallaiah Murder

satya prakash
Published: 15 Sept 2025 | 10:16 amModified: 15 Sept 2025 | 10:28 am
HIGHLIGHTS
  1. डलास में भारतीय की बेरहमी से हत्या
  2. ट्रंप ने बाइडन की नीतियों को कोसा
  3. आरोपी अवैध अप्रवासी बताया गया

Mouli Nagamallaiah Murder: ह्यूस्टन: अमेरिका के डलास में भारतीय मूल के एक होटल प्रबंधक की सिर कलम कर बेरहमी से हत्या किए जाने की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन सरकार के कार्यकाल में बनायी आव्रजन नीति की कड़ी आलोचना की। सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने हमलावर को ‘‘अवैध अप्रवासी’’ बताया और कहा कि उसे देश से निकाल देना चाहिए था। ऐसा न किए जाने के लिए ट्रंप ने बाइडन की उदार नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।’’

READ MORE: न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने मेयर पद के लिए जोहरान ममदानी का समर्थन किया

टेक्सास प्रांत में 10 सितंबर को ‘डाउनटाउन सुइट्स’ होटल में वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद 50 वर्षीय भारतीय मूल के होटल प्रबंधक का उसकी पत्नी और बेटे के सामने सिर कलम कर दिया गया था। आपराधिक इतिहास वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया था, जो होटल प्रबंधक का सहकर्मी है। डलास पुलिस विभाग के अनुसार, मूल रूप से कर्नाटक निवासी चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया की हत्या उसके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज (37) ने की। दोनों के बीच खराब वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था।

READ ALSO: अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने वायु और नौसैनिक अभ्यास शुरू किया

कोबोस कथित तौर पर उस समय आपा खो बैठा जब नागमल्लैया ने उससे सीधे बात करने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति से उनके निर्देशों का अनुवाद करने को कहा। सीसीटीवी फुटेज में कोबोस को एक चाकू निकालते और नागमल्लैया पर हमला करते हुए देखा गया है। अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोबोस को पहले भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन क्यूबा द्वारा उसके निर्वासन को स्वीकार करने से इनकार करने के बाद उसे जनवरी 2025 में रिहा कर दिया गया था।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: डलास होटल में सहकर्मी ने सिर कलम कर हत्या की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Trump criticises Biden's immigration policy after killing Indian hotel manager in US

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am