MP PCC Jitu Patwari: PCC चीफ के नेतृत्व और कामकाज पर उठे सवाल.. इस कार्यकर्ता ने कहा, “घंटों इंतजार के बाद कहते हैं चलो बाद में मिलते हैं”

Ads

MP PCC Jitu Patwari News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर सवाल, कार्यकर्ता ने मुलाकात नहीं होने पर जताई नाराजगी, संगठन में उठे मुद्दे।

  • Reported By: Vivek Pataiya

    ,
  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 01:32 PM IST

MP PCC Jitu Patwari News | Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • जीतू पटवारी के नेतृत्व पर सवाल
  • कार्यकर्ता ने जताई नाराजगी
  • खुलकर बैठक में सामने आईं संगठन की कमियां

भोपाल: मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया जीतू पटवारी के नेतृत्व और कामकाज को लेकर जमीनी कार्यकर्ता शायद खुश नहीं है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब एक कार्यकर्ता ने उनसे भेंट नहीं होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। (MP PCC Jitu Patwari News) कार्यकर्ता ने तो यह तक कह दिया कि, कोई भी कार्यकर्ता आए मिलने तो आप गंभीरता से सुन लें।

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के अगुवाई में मंगलवार को युवा कांग्रेस की बैठक आहूत की गई थी। बैठक को सम्बोधित करने जीतू पटवारी मंच अपर मौजूद थे। इसी दौरान हुजूर विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा ने जीतू पटवारी को लेकर कहा कि, ‘मैं आपके पास दो बार आया घंटे घंटे आपका इंतजार किया। लेकिन घंटों इंतजार के बाद आप बंगले से बाहर आते हैं, कार में बैठते हैं और कहते हैं चलो बाद में मिलते हैं।’ इतना ही नहीं बल्कि सोहन मेवाड़ा ने तो यहाँ तक कह दिया कि, कोई भी कार्यकर्ता मिलने आए तो आप गंभीरता से सुन लें।

दरअसल इस बैठक में जीतू पटवारी ने संबोधन के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा था आप लोग मेरी कमी बताएं। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी को उनकी कमियां बताई।

भाजपा ने कसा कांग्रेस पर तंज

बैठक में पीसीसी मुखिया जीतू पटवारी को कार्यकर्ताओं द्वारा खरी-खरी सुनाने पर बीजेपी ने तंज कसा है। इस मुद्दे पर बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने कह कि, कांग्रेस धड़ों में बटी, समूहों में बटी हुई पार्टी है। इन्हें आम कांग्रेसियों से कोई मतलब नहीं हैं। वह अपने धड़े के लोगों से ही मिलते है, उनकी ही बात सुनते है। सबनानी ने आगे कहा कि, उनके अंदर जो कमियां है वह सार्वजिक रूप से पूछोगे तो लोग बताएंगे ही। भाजपा विधायक ने कहा कि, पुरी दुनिया में घूमते रहें लेकिन अपने घर को ठीक नहीं कर सकते तो कभी खुद ठीक नहीं हो सकते।

कांग्रेस कार्यालय में प्रकोष्ठ विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन

वही इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रकोष्ठ विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पाँसे, संगठन महासचिव डॉ संजय कामले, सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। (MP PCC Jitu Patwari News) संयुक्त बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आगामी कार्ययोजना के संदर्भ में विस्तार से संवाद किया। बैठक के दौरान सभी प्रकोष्ठों की आगामी रणनीति, कांग्रेस संगठन के विस्तार तथा जमीनी स्तर पर कार्य को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

‘संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत’ : पीसीसी चीफ पटवारी

बैठक के दौरान पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ को सक्रिय होकर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में विभिन्न प्रकोष्ठ अपने-अपने स्तर पर जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे और प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। इस अवसर पर संगठन महासचिव डॉ संजय कामले ने संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा की और आगामी समय में होने वाले कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की।

इन्हें भी पढ़ें:-

विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची

अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत

मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया

तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया

झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद

ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की

1. जीतू पटवारी पर सवाल क्यों उठे हैं?

एक कार्यकर्ता ने मुलाकात नहीं मिलने और अनदेखी को लेकर बैठक में खुलकर नाराजगी जताई।

2. यह मामला किस बैठक के दौरान सामने आया?

युवा कांग्रेस की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ के कामकाज पर सवाल उठाए।

3. जीतू पटवारी ने बैठक में क्या कहा?

उन्होंने संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से अपनी कमियां बताने की अपील की थी।