uttarpradesh news/ image source: cameraman_r x handle
Maulana Abdullah Saleem Arrest: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उसे Purnia (बिहार) से दबोचा। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी और विशेष अभियान चलाकर उसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है।
सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना नरम पड़ा, यूपी पुलिस के एक्शन के बाद मांगी माफी।
अभद्र बयान के बाद बैकफुट पर मौलाना, पुलिस की सख्ती के बाद वीडियो जारी कर मांगी माफी।#CMYogi #MaulanaControversy#UPPoliceAction #ApologyVideo#BreakingNews #UPpolice#UPSTF pic.twitter.com/136WYtvkPy— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) March 31, 2026
इसी बीच मौलाना अब्दुल्ला सलीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बयान पर खेद जताते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहता है कि उसके मुंह से मुख्यमंत्री की माता के खिलाफ गलत शब्द निकल गए, जिसके लिए वह तहे दिल से माफी चाहता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि उससे गलती हुई है और भविष्य में वह ऐसी टिप्पणी नहीं करेगा। साथ ही उसने लोगों से भी अपील की कि अपनी भाषण शैली में संयम रखें और ऐसी कोई बात न कहें, जिससे किसी व्यक्ति या धर्म की भावनाएं आहत हों।
मौलाना के इस माफीनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उसके एक वीडियो में मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया और कार्रवाई की मांग उठने लगी। इसके बाद यूपी एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची
अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत
मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया
तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया
झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद
ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की