New Rules 1 April 2026 | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: New Rules 1 April 2026 आज से अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है। आज से देश में कई प्रकार के नियमों में बदलाव (New Rules) हो गई है, वहीं कई चीजों के दामों में भी बदलाव देखने को मिला है। नए फाइनेंशियल ईयर में कुछ बड़े बदलाव लागू हुए हैं जो आपके खर्च, टैक्स, सफर और सेविंग पर असर डालेंगे। आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर वो कौन से बड़े नियम और बदलाव हैं, जो आपकी मेहनत की कमाई और खर्च करने के तरीके पर सीधा असर डालने वाले हैं।
New Rules 1 April 2026 वैसे तो हर महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। पिछले महीने अचानक घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था। लेकिन इस बार देश की जनता को बड़ी राहत मिली है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में औसनत 218 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद देश में दाम 2200 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गए हैं।
अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज से ट्रेन टिकट कैंसिलेशन के नियम में बदलाव हो गया है। यानी अब आपको सफर की प्लानिंग और भी सावधानी से करनी होगी। अब अगर आप ट्रेन छूटने से 8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द कराते हैं, तो सिर्फ 50% रिफंड मिलेगा और 8 घंटे से कम समय रहने पर टिकट कैंसिल करने पर कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा।
वहीं आज से सड़कों पर टोल प्लाजा का सफर करना और भी महंगा हो गया है। एनएचएआई ने गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए फास्टैग (FASTag) के सालाना पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी है। साथ ही आज से टोल प्लाजा पर कैश नहीं चलेगा। टोल का भुगतान आपको फास्टैग या यूपीआई से करना होगा।
आपके दस्तावेजों और निवेश की बात करें तो, अब नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड को ‘डेट ऑफ बर्थ’ (DOB) का इकलौता सबूत नहीं माना जाएगा। आपको 10वीं का सर्टिफिकेट, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। क्रेडिट स्कोर के मामले में भी अब बैंक हर हफ्ते आपकी रिपोर्ट अपडेट करेंगे, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर और भी सटीक दिखेगा।