Shelley Kittleson Abduction News || Image- AP File
बग़दाद: ईराक की राजधानी और युद्धक्षेत्र बग़दाद से एक बड़े खबर निकलकर सामने आ रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ यहां कुछ अज्ञात लोगों ने अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन को मंगलवार शाम बगदाद से अगवा कर लिया। (Shelley Kittleson Abduction News) बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें “अल-सादून स्ट्रीट पर बगदाद होटल के पास” ले गए। हालांकि इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं शेली के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं है।
American journalist Shelly Kittleson was kidnapped in central Baghdad in broad daylight.
Armed men stopped her car on a busy street, pulled her out, and fled.
Iraq’s Interior Ministry confirmed the abduction, arrested one suspect after a vehicle chase, and says search… pic.twitter.com/MewsooOQ58
— The Daily News (@DailyNewsJustIn) March 31, 2026
इराक के गृह मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि “एक विदेशी पत्रकार को कुछ अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है” और बताया कि सुरक्षा बलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पत्रकार की बरामदगी के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मंत्रालय ने आगे बताया, “पीछा करने के दौरान अपहरणकर्ताओं की एक गाड़ी को रोका गया था लेकिन भागने की कोशिश में वह पलट गई। इसके बाद वाहन में सवार एक संदिग्ध को गिरफ़्तारा कर लिया गया।”
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शेली किटल्सन के अपहरण की तस्वीरें कैद है। यह फुटेज अल अरबिया द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में एक महिला अल-सादून स्ट्रीट पर बगदाद होटल के पास सड़क किनारे खड़ी दिखाई देती है, तभी एक गाड़ी आकर रुकती है। (Shelley Kittleson Abduction News) कई लोग उस महिला को ज़बरदस्ती गाड़ी में बिठाते हैं और फिर तेज़ी से भाग निकलते हैं।
مشاهد خاصة للعربية للحظة اختطاف صحفية أميركية في بغداد
قناة العربية pic.twitter.com/ENP48yLRWq
— العربية عاجل (@AlArabiya_Brk) March 31, 2026
Baghdad, Iraq – merican freelance journalist Shelly Kittleson was kidnapped in central Baghdad on Tuesday evening, Iraq’s Interior Ministry has confirmed. Kittleson, a longtime correspondent who has contributed to Al-Monitor and other outlets, was abducted on a busy street in the… pic.twitter.com/Mlwv3A4qh2
— NextMinute News (@nextminutenews7) April 1, 2026
शेली किटल्सन एक स्वतंत्र पत्रकार हैं। उसने इराक, अफगानिस्तान और पूरे मध्य-पूर्व जैसे दुनिया के कुछ सबसे अशांत इलाकों से रिपोर्टिंग करते हुए कई साल बिताए हैं। वह इराक में चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध के ईरान पर पड़ने वाले असर को कवर करने के लिए गई थीं। उनका मुख्य मकसद यह देखना था कि ज़मीनी स्तर पर यह संघर्ष कैसे आगे बढ़ रहा है और इस क्षेत्र को कैसे प्रभावित कर रहा है।
पिछले कुछ सालों में, उनका काम अल मॉनिटर, फॉरेन पॉलिसी, BBC, पोलिटिको और न्यू लाइन्स मैगज़ीन जैसे कई जाने-माने अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में छपा है। उन्होंने ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए अपनी एक खास पहचान बनाई है। इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ लड़ाई के दौरान अग्रिम मोर्चों से की गई रिपोर्टिंग भी शामिल है।
इराक में पत्रकारों के अपहरण की यह कोई अकेली घटना नहीं है। (Shelley Kittleson Abduction News) मार्च 2023 में, रूसी-इजरायली शोधकर्ता एलिज़ाबेथ त्सुरकोव को बगदाद के एक कैफे से अगवा कर लिया गया था। एलिज़ाबेथ त्सुरकोव को ईरान समर्थक इराकी मिलिशिया ‘कताइब हिज़्बुल्लाह’ ने दो साल से भी ज़्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा था। उसे 903 दिनों बाद उन्हें रिहा किया गया।
विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची
अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत
मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया
तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया
झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद
ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की