Russia Plane Crash: फिर बड़ा विमान हादसा, आसमान से सीधे चट्टान में गिरा प्लेन, एक झटके में थम गई इतने लोगों की सांसें, मची अफरातफरी

Ads

Russia Plane Crash: फिर बड़ा विमान हादसा, आसमान से सीधे चट्टान में गिरा प्लेन, एक झटके में थम गई इतने लोगों की सांसें, मची अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 11:31 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 12:41 PM IST

plane crash russia/ image source: PressTV x handle

HIGHLIGHTS
  • क्रीमिया में सैन्य विमान क्रैश
  • 29 लोगों की दर्दनाक मौत
  • An-26 विमान हादसे का मामला

Russia Plane Crash: रूस के नियंत्रण वाले Crimea में एक बड़ा सैन्य हादसा सामने आया है, जहां Antonov An-26 ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल 29 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 23 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य शामिल थे। Russian Ministry of Defence ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में किसी के भी जीवित बचने की कोई सूचना नहीं है। इस त्रासदी के बाद पूरे रूस में शोक की लहर है और सैन्य महकमे में भी गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।

An-26 plane crash Crimea: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वही विमान था जिसे रूस ने वर्ष 2014 में Ukraine से अपने कब्जे में लिया था। रक्षा मंत्रालय ने शुरुआती जांच में स्पष्ट किया है कि विमान पर किसी भी तरह के “बाहरी हमले” या प्रभाव के संकेत नहीं मिले हैं, यानी इसे मिसाइल, ड्रोन या किसी अन्य हमले से गिराए जाने की संभावना से इनकार किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक, विमान काला सागर प्रायद्वीप के ऊपर एक नियमित उड़ान पर था और स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे उससे संपर्क अचानक टूट गया। इसके बाद सर्च टीमों को सक्रिय किया गया, जिन्होंने दुर्घटनास्थल का पता लगाया।

Russian military aircraft: An-26 क्रैश में 29 लोगों की मौत

बताया गया है कि An-26 एक दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप सैन्य विमान है, जो करीब 40 सैनिकों को ले जाने में सक्षम होता है और इसका उपयोग पैराट्रूपर्स की तैनाती तथा घायल सैनिकों को निकालने के लिए किया जाता है। रक्षा मंत्रालय का मानना है कि इस हादसे के पीछे तकनीकी खराबी एक प्रमुख कारण हो सकती है। घटना की गहन जांच के लिए एक सैन्य आयोग गठित किया गया है, जो दुर्घटना के हर पहलू की पड़ताल करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची

अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत

मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया

तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया

झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद

ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की

हादसा कहां हुआ?

क्रीमिया क्षेत्र में कितने लोग मारे गए?

कुल 29 लोगों की मौत

विमान कौन सा था?

An-26 ट्रांसपोर्ट विमान