Mukhya Mantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana First Installment || Image- AI Generated File
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को महिलाओं के खातों में तीन महीने की आर्थिक सहायता एक साथ जमा की जाएगी। (Mukhya Mantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana First Installment) अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सामान्य वर्ग की प्रत्येक पात्र महिला को 3,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि तीन महीने के हिसाब से 1,000 रुपये प्रतिमाह की दर से होगी। उन्होंने पंजाब की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अपने वादों को पूरा कर रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
#WATCH | AAP national convener Arvind Kejriwal tweets, “Many congratulations to all the mothers, sisters, and daughters of Punjab. On July 1st, their accounts will receive three months’ worth of money at once. Every woman in the general category will receive Rs. 3,000, and every… pic.twitter.com/z3SM3AUDwJ
— ANI (@ANI) June 22, 2026
केजरीवाल ने बताया कि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 4,500 रुपये की राशि मिलेगी। यह सहायता 1,500 रुपये प्रतिमाह की दर से तीन महीने के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार में एक से अधिक पात्र महिलाएं हैं, तो सभी महिलाओं को यह राशि मिलेगी। केजरीवाल ने इस योजना को दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गौरतलब है कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की घोषणा की थी। इसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह और SC वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था। (Mukhya Mantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana First Installment) उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है और आगे भी सभी वादों को निभाती रहेगी। इस बीच, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को विधानसभा में राज्य का पांचवां बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले चार वर्षों में समाज के हर वर्ग के कल्याण पर ध्यान दिया है।
‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी
कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता
सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की
छत्तीसगढ़ : आईएसआई के साथ संपर्क के आरोप में पंजाब का एक व्यक्ति गिरफ्तार
बागी सांसद की पार्षद पुत्री ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, पार्टी के प्रति वफादारी जताई
‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री