Chhattisgarh Budget 2025 Live: सीएम साय के जिले में नया मेडिकल कॉलेज.. कटघोरा CHC समेत इन अस्पतालों का भी उन्नयन, देखें सरकार का बजट
इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और छत्तीसगढ़ को आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक समृद्धि की ओर ले जाना है।
Chhattisgarh Budget 2025 Live
- छत्तीसगढ़ बजट 2025: कुनकुरी में नया मेडिकल कॉलेज, कई नए अस्पतालों की स्थापना होगी
- परिवहन सुधार: छोटे शहरों में भी रिंग रोड निर्माण के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- पहला हस्तलिखित बजट पेश, ‘GATI’ थीम पर आधारित विकास योजनाओं का ऐलान
New hospitals will be established in Chhattisgarh : रायपुर: प्रदेश की सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार करने और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए कई बड़े कदम उठाये है। सरकार ने आज अपने बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का ऐलान किया है। इसी तरह रायपुर स्थित डॉ .भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में उन्नत कार्डियक संस्थान के उन्नयन, सरोना (रायपुर) और जनकपुर (मनेन्द्रगढ़) में 100 बिस्तरों वाले नए अस्पताल की स्थापना, तखतपुर, बिलासपुर में 50 बिस्तरों वाले महिला बाल अस्पताल की स्थापना, मनेन्द्रगढ़ में मनोरोग अस्पताल, राखी, सरिया और कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन के साथ ही रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थापन का ऐलान किया है।
Chhattisgarh Budget 2025 Live
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने बजट में परिवहन और यातायात को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अपने दूसरे बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की कि बड़े शहरों की तर्ज पर अब नगर पंचायत और नगर पालिका जैसे अपेक्षाकृत छोटे एवं मध्यम आकार के इलाकों में भी रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।
प्रदेश का पहला हस्तलिखित बजट
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहली बार है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह वित्त मंत्री द्वारा स्वयं लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया। यह बजट 100 पृष्ठों का है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।
New hospitals will be established in Chhattisgarh : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना राज्य के लिए एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है। अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार इसे परंपरागत और अनूठे अंदाज में तैयार किया गया। वित्त मंत्री का मानना है कि इस पहल से प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
'GATI' थीम पर आधारित बजट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया, जिसका कुल अनुमानित आकार 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये है। इस बजट में युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं, जिनमें नए कॉलेजों का निर्माण और सरकारी नौकरियों में नई भर्तियां शामिल हैं।
इस बार का बजट 'GATI' थीम पर आधारित है:
- G: गुड गवर्नेंस (सुशासन)
- A: एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे में तेजी)
- T: टेक्नोलॉजी (तकनीकी विकास)
- I: इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक वृद्धि)
New hospitals will be established in Chhattisgarh : इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और छत्तीसगढ़ को आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक समृद्धि की ओर ले जाना है।
834774764-CG-Budget-2025-PDF by satya sahu on Scribd
Chhattisgarh Budget 2025 Live by satya sahu on Scribd
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: New hospitals will be established in Chhattisgarh, Chhattisgarh Budget 2025 Live
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 amविमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े
01 Oct 2026 | 9:11 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am