Petrol Diesel Price Today 31 May 2026: पेट्रोल 25 और डीजल की कीमत में 20 रुपए प्रति लीटर वृद्धि, नया महीना शुरू होने से पहले लगा जोर का झटका, नया रेट आज से लागू

Petrol Diesel Price Today 31 May 2026: पेट्रोल 25 और डीजल की कीमत में 20 रुपए प्रति लीटर वृद्धि, नया महीना शुरू होने से पहले लगा जोर का झटका, नया रेट आज से लागू

Petrol Diesel Price Today 31 May 2026: पेट्रोल 25 और डीजल की कीमत में 20 रुपए प्रति लीटर वृद्धि, नया महीना शुरू होने से पहले लगा जोर का झटका, नया रेट आज से लागू

Petrol Diesel Price Today 31 May 2026: पेट्रोल 25 और डीजल की कीमत में 20 रुपए प्रति लीटर वृद्धि, नया महीना शुरू होने से पहले लगा जोर का झटका, नया रेट आज से लागू / Image: AI Generated

Modified Date: May 31, 2026 / 09:13 am IST
Published Date: May 31, 2026 9:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी
  • डीजल 20 रुपये और पेट्रोल 95 ऑक्टेन 25 रुपये प्रति लीटर महंगा
  • पेट्रोल 95 ऑक्टेन 495 रुपये और सुपर डीजल 478 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 31 May 2026 अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिसके चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस का संकट आ खड़ा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि रोजाना ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत में भी यही स्थिति है, यहां भी पिछले 20 दिनों में पेट्रोल-डीजल 8 रुपए तक महंगे हो गए हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने कल बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के रेट में 22 रुपए कटौती करने का ऐलान किया है। वहीं, अब खबर आ रही है कि श्रीलंका की सरकार ने पेट्रोल.-डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी है।

डीजल 20 रुपए प्रति लीटर महंगा

Petrol Diesel Price Today 31 May 2026 सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की ओर से जारी रेट के अनुसार ऑटो डीज़ल की कीमत 15 रुपए और सुपर डीज़ल की कीमत 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में इजाफा होने के बाद अब ऑटो डीज़ल के लिए 407 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा। जबकि 20 रुपए महंगा होने के बाद सुपर डीज़ल की कीमत 478 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पेट्रोल के रेट में 25 रुपए का इजाफा

वहीं, पेट्रोल 92 ऑक्टेन की कीमत में भी 24 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, साथ ही पेट्रोल 95 ऑक्टेन की कीमत 25 रुपए बढ़ा दी गई है। इसके बाद यहां अब पेट्रोल 92 ऑक्टेन 434 रुपए प्रति लीटर हो गया है, तो वहीं पेट्रोल 95 ऑक्टेन के लिए जनता को 495 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, केरोसिन की कीमत 20 रुपये बढ़ाकर 285 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। बता दें कि यहां पहले ही जनता महंगाई की मार झेल रही है और ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ने से मुसीबत बढ़ सकती है।

भारी भरकम टैक्स वसूल रही सरकार

दूसरी ओर सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले टैक्स प्रोसेसिंग शुल्क और ट्रांसपोर्टिंग खर्च की जानकारी दी है। ये जानकारी अप्रैल माह की है। लैंडेड लागत पेट्रोल 92 के लिए 273.59 रुपए, पेट्रोल 95 के लिए 290.07 रुपए, लंका ऑटो डीज़ल के लिए 560.85 रुपए, सुपर डीज़ल के लिए 613.90 रुपए और केरोसिन के लिए 550.24 रुपए बताई गई है। प्रोसेसिंग लागत 14.21 रुपए से 19.13 रुपए के बीच रही। फॉर्मूले के आधार पर, प्रति लीटर अनुमानित लागत पेट्रोल 92 के लिए 432.59 रुपए, पेट्रोल 95 के लिए 477.46 रुपए, लंका ऑटो डीज़ल के लिए 749.70 रुपए, सुपर डीज़ल के लिए 840.07 रुपए और केरोसिन के लिए 580.53 रुपए आंकी गई।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"