PM Modi CCS Meeting Today: क्या होगा कोई बड़ा फैसला?.. PM मोदी की CCS के साथ हाई-लेवल मीटींग आज, ये हैं बैठक का एजेंडा

Ads

PM Modi CCS Meeting Today: पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा बैठक, मध्य पूर्व तनाव पर चर्चा, भारत पर असर और जरूरी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा होगी।

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 03:26 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 03:26 PM IST

PM Modi CCS Meeting Today || Image- DD News File

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक
  • मध्य पूर्व तनाव पर होगी चर्चा
  • आपूर्ति और सुरक्षा पर समीक्षा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम 7 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की जाएगी। (PM Modi CCS Meeting Today) दरअसल अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसके बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मुद्दे पर समीक्षा बैठक की थी।

किन मुद्दों पर होगी बैठक में चर्चा?

सरकार के अनुसार, इस बैठक में वैश्विक स्थिति और भारत पर उसके असर का आकलन किया जाएगा। खासतौर पर खाद्य, ईंधन, ऊर्जा, उर्वरक और आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार ने भरोसा जताया है कि देश में जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं होगी। (PM Modi CCS Meeting Today) किसानों के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडार है और बिजली उत्पादन के लिए कोयला भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे आम लोगों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची

अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत

मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया

तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया

झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद

ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की

1. सीसीएस बैठक कब और क्यों हो रही है?

शाम 7 बजे बैठक होगी, जिसमें मध्य पूर्व तनाव और भारत पर प्रभाव की समीक्षा की जाएगी।

2. बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी?

खाद्य, ईंधन, ऊर्जा, उर्वरक और आपूर्ति व्यवस्था पर असर और तैयारियों पर चर्चा होगी।

3. क्या जरूरी वस्तुओं की कमी हो सकती है?

सरकार के अनुसार देश में आवश्यक वस्तुओं और संसाधनों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।