Uttarakhand Latest News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब सीमांत किसानों से सीधे फल-सब्जी खरीदेगी ITBP, अन्नदाताओं को होगा बड़ा फायदा

Ads

Uttarakhand Latest News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब सीमांत किसानों से सीधे फल-सब्जी खरीदेगी ITBP, अन्नदाताओं को होगा बड़ा फायदा

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 03:13 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 03:14 PM IST

Uttarakhand Latest News | Photo Credit: X.com @DIPR_UK

HIGHLIGHTS
  • आईटीबीपी और उत्तराखंड बागवानी बोर्ड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
  • किसानों को स्थायी बाजार और जवानों को ताजे फल-सब्जियां मिलेंगी
  • आईटीबीपी अब तक 14.77 करोड़ रुपये के स्थानीय उत्पाद खरीद चुकी है

देहरादून: Uttarakhand Latest News उत्तराखंड में किसानों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।

Uttarakhand Latest News यह समझौता भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और उत्तराखंड बागवानी बोर्ड के बीच हुआ है। इसका उद्देश्य राज्य में तैनात आईटीबीपी के जवानों के लिए स्थानीय स्तर पर उगाए गए फल और सब्जियों की खरीद को आसान बनाना है।

मुख्यमंत्री ने इसे किसानों और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। इस व्यवस्था से जवानों को ताजे और पौष्टिक खाद्य पदार्थ मिलेंगे, वहीं किसानों को अपनी उपज का उचित दाम भी मिलेगा।

इस योजना के तहत चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत जैसे सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ देहरादून से भी उत्पादों की आपूर्ति की जाएगी। इससे दूरदराज के किसानों को बाजार तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

सरकार का मानना है कि यह पहल किसानों को एक स्थायी बाजार उपलब्ध कराएगी और उनकी आय बढ़ाने में सहायक होगी। पहले भी ऐसे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। आईटीबीपी अब तक करीब 14.77 करोड़ रुपये के स्थानीय उत्पाद खरीद चुकी है।

अधिकारियों के अनुसार, अगर आईटीबीपी अपनी कुल जरूरत का 25% भी उत्तराखंड से खरीदती है, तो किसानों को लगभग 6 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त आय हो सकती है। कुल मिलाकर, यह समझौता किसानों और सुरक्षा बलों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़े:-

यह एमओयू किसके बीच हुआ है?

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और उत्तराखंड बागवानी बोर्ड के बीच।

किसानों को इससे क्या लाभ होगा?

किसानों को अपनी उपज का उचित दाम और स्थायी बाजार मिलेगा।

किन जिलों से उत्पादों की आपूर्ति होगी?

चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत और देहरादून से।