स्कोडा ऑटो की वाहन बिक्री जनवरी-मार्च तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 20,028 इकाई

Ads

स्कोडा ऑटो की वाहन बिक्री जनवरी-मार्च तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 20,028 इकाई

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 03:15 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 03:15 PM IST

मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) चेक गणराज्य की वाहन विनिर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो की कैलेंडर वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही में वाहन बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 20,028 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 17,138 वाहन थी।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, 2025 में सालाना आधार पर 107 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज करने के बाद स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी वृद्धि की रफ्तार बनाए रखी है।

स्कोडा ऑटो इंडिया ने कहा कि 2026 में भी उसकी मजबूत वृद्धि जारी है और पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 20,028 इकाई की अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज की गई।

भारत में कंपनी के वाहनों में एसयूवी खंड में कोडिएक, काइलेक एवं कुशाक और सेडान में स्लाविया शामिल हैं।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, ‘‘ यह वृद्धि मजबूत एवं अधिक सुलभ उत्पाद खंड, व्यापक बाजार पहुंच और ग्राहक-केंद्रित पहल पर अधिक ध्यान के संयोजन का परिणाम है।’’

गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी अपने नेटवर्क के विस्तार और समग्र स्वामित्व अनुभव को बेहतर बनाकर इस गति को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

भाषा निहारिका अजय

अजय