Raipur Double Murder News: रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी.. पूर्व पुलिसकर्मी ने बीवी और सौतेली बेटी को इस तरह उतारा मौत के घाट

Ads

Raipur Double Murder News: रायपुर में पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या की, घरेलू विवाद की आशंका, इलाके में दहशत।

Raipur Double Murder News || Image- IBC24 File Image

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी
  • पूर्व पुलिसकर्मी ने परिवार की हत्या
  • घरेलू विवाद की आशंका जताई गई

रायपुर: शहर से लगे सेमरिया इलाके में एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की निर्मम हत्या कर दी। (Raipur Double Murder News) आरोपी की पहचान गुलाब साहू के रूप में हुई है, जिसने टंगिया से हमला कर अपनी पत्नी लता साहू और बेटी चित्रा की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

हत्या के पीछे इस बात की आशंका

बताया जा रहा है कि आरोपी गुलाब साहू और मृतका लता साहू ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी की थी। विधानसभा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि आरोपी गुलाब साहू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गुलाब साहू पूर्व में बिलासपुर पुलिस बल में पदस्थ था। (Raipur Double Murder News) पिछले दो साल से नौकरी छोड़कर वह सेल्समैन का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि, चरित्र पर शंका के चलते उसने अपनी बीवी और सौतेली बेटी की हत्या की है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जांजगीर में बुजुर्ग दंपति की हत्या

दोहरे क़त्ल का ऐसा ही एक मामला जांजगीर चांपा जिले से सामने आया हैं, जहां एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है, जहां बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके पर बदमाश के पैर के निशान मिले हैं। चोरी-लूट की नीयत से हत्या करने की बात सामने आई है।

घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है। बदमाश, होली का मुखौटा पहनकर पहुंचा था और मौके पर यह मुखौटा भी मिला है। दरअसल, खपरी गांव में बुजुर्ग छतराम साहू, उसकी पत्नी श्याम बाई घर के अंदर सोए थे। (Raipur Double Murder News) देर रात बदमाश घुसा और दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर FSL की टीम को बुलाई गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची

अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत

मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया

तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया

झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद

ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की

1. रायपुर डबल मर्डर में आरोपी कौन है?

आरोपी पूर्व पुलिसकर्मी गुलाब साहू है, जिसने पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या की।

2. हत्या की वजह क्या मानी जा रही है?

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को इस दोहरे हत्याकांड की मुख्य वजह माना जा रहा है।

3. पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।