मुरैना। गर्भवती महिला का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चंबल IG और भोपाल DGP से शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाई है।
यह भी पढ़ें: ‘साहब..भैंस दूध नहीं दुहने दे रही..मदद कर दो’, भैंस लेकर थाने पहुंचा परेशान ग्रामीण, पुलिस से लगाई गुहार
जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का शिकार पीड़ित महिला की शिकायत के बाद भी पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने परेशान महिला ने चंबल IG और भोपाल DGP से न्याय की गुहार लगाई। वहीं आईबीसी24 ने भी इस खबर को प्रमुखता के साथ चलाया।
जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अब 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि पीड़िता ने बामोर थाने के दो SI पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दावा किया है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
यह भी पढ़ें: इस शहर में तीन दिन के लिए इंटरनेट बंद, हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू लागू