Public Holiday Declared Latest Order || Image- IBC24 News File
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशभर में अवकाश घोषित किया है। (Public Holiday Declared Latest Order) इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
जारी कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) के अनुसार, यह अवकाश सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लागू रहेगा। सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि इस निर्णय की जानकारी संबंधित सभी इकाइयों तक पहुंचाई जाए।
यह अवकाश सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से घोषित किया गया है। (Public Holiday Declared Latest Order) इस निर्णय से देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को 14 अप्रैल को अवकाश का लाभ मिलेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
भारत के पास वैश्विक चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता : शक्तिकान्त दास
उप्र : मृत व्यक्ति की ओर से कराया गया जमीन का फर्जी बैनामा, जांच के आदेश
जनकपुरी गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया
असम विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान
असम में चुनाव संबंधी हिंसा में सात लोग हिरासत में लिए गए : पुलिस