Rewari Assembly Constituency Result: लालू यादव के दामाद भी नहीं बचा पाए अपनी सीट, मिली करारी हार.. डिप्टी सीएम बनने के जुगाड़ में थे चिरंजीव
Rewaei Assembly Constituency Result हरियाणा के अंतिम नतीजे जारी किये जा चुके है। भाजपा ने शानदार वापसी करते हुए कुल 90 सीटों में से 48 पर जीत हासिल की है। …

Rewaei Assembly Constituency Result
Rewaei Assembly Constituency Result: चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के नतीजे इस बार बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। सत्तादल भाजपा ने भले ही तीसरी बार वापसी कर ली हो लेकिन सीएम नायब सिंह सैनी के कैबिनट के 10 में आठ मंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए। जिन आठ मंत्रियों की हार हुई है, उनमें विस स्पीकर, ज्ञानचंद गुप्ता समेत सुभाष सुधा, संजय सिंह, असीम गोयल, कमल गुप्ता, कंवर पाल- जगाधरी, जेपी दलाल, अभे सिंह यादव और रणजीत सिंह चौटाला का नाम शामिल है। परिणामों में बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव की। बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव ने चिरंजीव राव को 28,769 वोटों से हराया है। चिरंजीव को जहां 54,978 वोट मिले, वहीं लक्ष्मण सिंह यादव ने 83,747 वोट हासिल किए।
Haryana Vidhan Sabha Result Full Update
यादवों ने नकारा?
गौरतलब है कि, हरियाणा के हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र यादव बहुल क्षेत्र माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में यादव मतदाता हैं। ऐसे में चिरंजीव राव की हार कांग्रेस के साथ-साथ लालू परिवार के लिए भी बड़ा झटका साबित हुई है। इस हार ने उनके राजनीतिक प्रभाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Rewaei Assembly Constituency Result: 2019 के चुनाव में चिरंजीव राव ने इस सीट से सिर्फ 1,317 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी लेकिन इस बार बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव ने बड़ी बढ़त के साथ उन्हें हरा दिया। इससे चिरंजीव को अपनी जीती हुई सीट गंवानी पड़ी। चिरंजीव राव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव इस सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं। चिरंजीव चुनाव से पहले दावा कर रहे थे कि इस बार जीतने पर वह उपमुख्यमंत्री की कुर्सी जरूर हासिल करेंगे। लेकिन चुनाव नतीजों ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। बता दें कि चिरंजीव 2019 में पहली बार विधायक बने थे।
बता दें कि हरियाणा के अंतिम नतीजे जारी किये जा चुके है। भाजपा ने शानदार वापसी करते हुए कुल 90 सीटों में से 48 पर जीत हासिल की है। वही कांग्रेस के खाते में 37 जबकि अन्य दलों को महज 5 सीटें ही हासिल है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rewaei Assembly Constituency Result
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm