Sex Education: सेक्स के तुरंत बाद क्यों आती है लड़कों को नींद? जानें क्या करें कि ना आए नींद

Ads

Sex Education: सेक्स के तुरंत बाद क्यों आती है लड़कों को नींद? जानें क्या करें कि ना आए नींद Why do boys sleep immediately after sex?

  •  
  • Publish Date - August 25, 2022 / 02:03 PM IST,
    Updated On - November 28, 2022 / 09:58 PM IST

Chanakya Niti for married life

Sex Education: नई दिल्ली। जैसे एक हेल्दी लाइफ और फिजिकल मीड के लिए सेक्स जरूरी है, उसी तरह सेक्स के बाद अपने पार्टनर से बात करना एक मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी है। महिलाओं को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आती जब पुरूष सेक्स के बाद उनसे बात करने के बजाए सो जाते हैं। क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि क्यों पुरूषों को सेक्स के बाद नींद आने लगती है?

अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे है इसका सबसे जरूरी कारण। दरअसल ऐसा एक वैज्ञानिक कारण के चलते होता है। जब पुरूष सेक्स करता है और वो अपनी चरम सीमा पर होता है तो उस वक्त उसके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिसके वजह से उनका शरीर थोड़ा थका हुआ महसूस करता है।

Read more: क्यों होती है पुरुषों में शुक्राणु की कमी? जानिए उनके बांझपन की वजह… 

असल में सेक्स एक रिलेक्स करने वाली प्रक्रिया है, जिसके चलते ऐसा होता है। वहीं महिलाओं का शरीर पुरूषों से जस्ट ऑपोजिट रिएक्ट करता है। दरअसल ऑर्गेज्म के बाद महिलाएं उत्तेजित हो जाती हैं, जबकि पुरूष ऑर्गेज्म के बाद कुछ आराम चाहता है।

Sex Education: सेक्स के बाद इन कारणों से सो जाते हैं पुरुष –

– सेक्स और नींद के बीच विशेष संबंध होता है। सेक्स के बाद मन-मस्तिष्क को आराम महसूस होता है। साथ ही अच्छी नींद आने के लिए सेक्स को बेहतर टॉनिक माना गया है। अधिकतर महिलाएं सेक्स करते ही सोने की आदत को ठीक नहीं मानतीं, लेकिन पुरुषों को इससे बेहतर कुछ और काम नहीं लगता।

– इससे पुरुषों को मानसिक संतुष्टि का भी अहसास होता है। यह तनाव को भी दूर करता है।

– कई विचार, योजनाएं पुरुषों के दिमाग में लगातार आती रहती हैं। ऐसे में जब वे सेक्स करते हैं, तो इन वजहों से भी पुरुषों को नींद आ जाती है।

– हालांकि, पुरुष अपनी इच्छाशक्ति पर काबू पा लें, तो नींद आने की आदत पर नियंत्रण कर सकते हैं। यह कोई बीमारी नहीं है। आप चाहेंगे, तो सेक्स के बाद भी अपने साथी को खुश कर सकते हैं, संभोग के बाद साथ को अधिक समय देकर। इससे आपके संबंध और मजबूत ही होंगे।

Read more: क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं फ्लेवर्ड कंडोम? तो हो जाएं सावधान, आपकी छोटी सी भूल ले सकती है जान 

Sex Education: अगर आप चाहते है कि सेक्स के तुरंत बाद आपको नींद ना आए तो अपनाएं ये तरीके-

– कॉफी पिएं
सेक्स के तुरंत बाद अगर सोना नहीं चाहते है तो अपने पार्टनर के साथ बेड पर जाने से पहले कॉफी पी लें। हालांकि भले ही ये लॉन्ग टर्म सोल्यूशन न हो, लेकिन कॉफी पीने से उत्तेजना बढ़ती है और क्योंकि कॉफी में कैफीन होता है तो उससे थकान भी कम होती है।

– खाएं अंगूर
अंगूर रसभरा फल है और ये काफी रिफ्रेशिंग भी होता है। फ्रीज से निकाला हुआ ठंडा अंगूर खाने से आपको ताजगी महसूस होगी और नींद नहीं आएगी।

और भी है बड़ी खबरें…