Surendra Koli Suicide Nithari Serial Killing Case || Image- IBC24 News Creation
Surendra Koli Suicide Nithari Serial Killing Case: हरिद्वार: बहुचर्चित निठारी हत्याकांड मामले में बरी किए जा चुके सुरेंद्र कोली की शुक्रवार सुबह हरिद्वार में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 50 साल के सुरेंद्र कोली ने आत्महत्या की है। उसकी लाश सप्त सरोवर रोड पर लाल माता मंदिर के पास स्थित एक चाय की दुकान में फंदे से लटकी हुई हालत में मिली।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस ने बताया कि, सुरेंद्र कोली पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था। उसने हाल ही में सप्त सरोवर रोड पर चाय की दुकान किराए पर ली थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद आत्महत्या की वजह हो सकती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Surendra Koli Suicide Nithari Serial Killing Case: सुरेंद्र कोली और कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर पर 2006 के चर्चित निठारी हत्याकांड में आरोप लगे थे। नोएडा के निठारी इलाके में पंढेर के घर के पीछे नाले से आठ बच्चों के कंकाल मिलने के बाद यह मामला सामने आया था। इस सनसनीखेज मामले में कोली और पंढेर के खिलाफ कई मुकदमे चले। बाद में अदालतों में हुई सुनवाई के दौरान दोनों को अलग-अलग मामलों में राहत मिली और सुरेंद्र कोली निठारी मामले में बरी हो चुका था।
VIDEO | Haridwar, Uttarakhand: Surendra Koli, an accused in the Nithari case, was found dead in the Bhupatwala area. Police said he allegedly died by suicide.
Koli had reportedly been living in Bhupatwala and running a tea stall for the past few days.
Police reached the spot,… pic.twitter.com/9AYUkXh6Eb
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026
#BREAKING: Surendra Koli, the accused in the 2006 Nithari serial killings case, died by suicide. pic.twitter.com/VgKTCtQYw4
— IANS (@ians_india) September 18, 2026
पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ
एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया
मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत
टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया
भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी