Tehran Indian Embassy Advisory: इस देश से भारतीयों को तत्काल बाहर निकलने की अपील.. इंडियन एम्बेसी ने जारी की एडवायजरी, जानें किस बात का है ख़तरा

Ads

Tehran Indian Embassy Advisory: तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बिगड़ते हालात के बीच भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी, हेल्पलाइन जारी।

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 04:26 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 04:27 PM IST

Tehran Indian Embassy Advisory || Image- Tehran Times files

HIGHLIGHTS
  • भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह
  • दूतावास ने जारी की नई एडवायजरी
  • अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता

तेहरान: भारत सरकार के निर्देश पर ईरान राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहें भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी की है। इस एडवायजरी में भारतीयों से देश से बाहर निकलने की अपील की गई है। (Tehran Indian Embassy Advisory) आशंका जताई गई है कि, कभी भी फिर से हालात खराब हो सकते है, लिहाजा वे अपने दस्तावेज तैयार रखें।

क्या लिखा है एडवायजरी में?

ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा 5 जनवरी 2026 को जारी परामर्श के क्रम में 23 फरवरी 2026 को नई एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों-छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यवसायियों और पर्यटकों-को उपलब्ध साधनों, विशेषकर वाणिज्यिक उड़ानों के माध्यम से ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है। साथ ही 14 जनवरी 2026 की एडवाइजरी को दोहराते हुए सभी भारतीय नागरिकों और पीआईओ को सतर्क रहने, विरोध-प्रदर्शन वाले क्षेत्रों से दूर रहने, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने और स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय अपने पासपोर्ट और अन्य पहचान पत्र सहित यात्रा एवं आव्रजन दस्तावेज हमेशा अपने पास सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, जो भारतीय नागरिक अभी तक भारतीय दूतावास में पंजीकृत नहीं हैं, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे दूतावास की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक (https://www.meaers.com/request/home) के माध्यम से जल्द से जल्द पंजीकरण करें। (Tehran Indian Embassy Advisory) यदि ईरान में इंटरनेट बाधित होने के कारण पंजीकरण संभव न हो, तो भारत में उनके परिजन यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सरकार के निर्देश पर दूतावास ने किसी भी तरह की आपात सहायता के लिए हेल्पलाइन नमबर भी जारी किया है। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359 तथा ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

क्यों बिगड़ रहें ईरान में हालात?

बता दें कि, ईरान में कुछ समय से छात्रों द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। इन प्रदर्शनों का असर ईरान की कानून व्यवस्था पर पड़ रहा है। शनिवार को भी ईरान में फिर से छात्रों ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। इसके बाद ईरान की पुलिस और छात्रों के बीच झड़प की खबरें भी सामने आई हैं।

इसके साथ ही ईरान और अमेरिका के बीच चल रही न्यूक्लियर डील को लेकर भी दोनों देशों के बीच विवाद खत्म नहीं हो रहा है। इस डील को लेकर जिनेवा में 26 फरवरी को अमेरिका और ईरान के नेताओं की मुलाकात होने वाली है। (Tehran Indian Embassy Advisory) लेकिन इस मीटिंग से पहले ही ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे दी है कि उसे अमेरिका की शर्तें माननी पड़ेंगी। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर एक छोटे मिसाइल हमले को लेकर सोच रहे हैं, ताकि ईरान को जल्द ही डील के लिए मनाया जा सके।ट्रंप के इस बयान के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. भारतीय दूतावास ने क्या सलाह दी है?

दूतावास ने सभी भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

Q2. एडवायजरी क्यों जारी की गई है?

ईरान में प्रदर्शन और अमेरिका संग बढ़ते तनाव के कारण एडवायजरी जारी हुई।

Q3. आपात स्थिति में भारतीय क्या करें?

भारतीय दूतावास की हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त करें