Dadasaheb Phalke Award 2022: इस फेमस अभिनेत्री को मिलेगा साल का ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’, अभिनय को सिनेमा का सर्वाेच्च सम्मान
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह 52वीं हस्ती होंगी। अनुराग ठाकुर ने कहा, आशा भोंसले, हेमा मालिनी, उदित नारायण झा, पूनम ढिल्लों और टीएस नागभरण की सदस्यता वाली दादा साहब फाल्के समिति ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आशा पारेख को पुरस्कार देने का फैसला किया है।
Dadasaheb Phalke Award 2022:
dadasaheb phalke award 2022: नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार को भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में सर्वाेच्च सम्मान माना जाता है। भारतीय सिनेमा जगत आज जिस मुकाम पर है इसे वहां तक लाने में आशा पारेख का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
अवॉर्ड पाने वाली 52वीं शख्सियत
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह 52वीं हस्ती होंगी। अनुराग ठाकुर ने कहा, आशा भोंसले, हेमा मालिनी, उदित नारायण झा, पूनम ढिल्लों और टीएस नागभरण की सदस्यता वाली दादा साहब फाल्के समिति ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आशा पारेख को पुरस्कार देने का फैसला किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1574663389187833856?t=Eha-HlNbhxQol72FieRxSA&s=19
कई भाषाओं की फिल्मों में किया काम
आशा पारेख अपने दौर की हाइएस्ट पेड ऐक्ट्रेसेज में से एक रही हैं। उन्होंने पंजाबी, गुजराती और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी लॉन्च की थी और टीवी शोज भी बनाए। उन्हें साल 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। अनुराग ठाकुर ने आशा के बारे में कहा, ‘उन्होंने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 1998 से 2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की अध्यक्ष रहीं।‘
दादा साहब फाल्के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
सिनेमा के क्षेत्र का यह सर्वाेच्च पुरस्कार (दादा साहब फाल्के पुरस्कार) हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में प्रदान किया जाता है। इस साल यह कार्यक्रम 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऐक्ट्रेस आशा पारेख को पुरस्कार प्रदान करेंगी। सुपरस्टार रजनीकांत को पिछले साल इस अवॉर्ड से नवाजा गया था।
read more: महाकाल की अध्यक्षता में सीएम की बैठक, इन योजनाओं पर लगेगी मुहर, जनता के पक्ष में आ सकता है नया फैसला
read more: मातोश्री में बड़ी फूट! बालासाहेब के पर्सनल स्टाफ ने भी थामा शिंदे गुट का साथ
read more: प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के अपने समकक्ष किशिदा से की मुलाकात, आबे के योगदान को किया याद

Facebook


