Today Breaking News And Live Updates 18th Feb.2026: भारत और नीदरलैंड्स के बीच जारी है मुकाबला, यहां जानें मैच से जुड़ा हर एक अपडेट
Today Breaking News And Live Updates 18th Feb.2026: भारत और नीदरलैंड्स के बीच जारी है मुकाबला, यहां जानें मैच से जुड़ा हर एक अपडेट
Today Breaking News And Live Updates 18th Feb.2026/Image Credit: IBC24.in
Today Breaking News And Live Updates 18th Feb.2026: नई दिल्ली: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (18 फरवरी) नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल रही है। इस मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत इस वर्ल्ड कप में अपने तीनों मैच जीत चुकी है। वहीं नीदरलैंड्स की टीम का टी20 वर्ल्ड कप से सफर खत्म हो गया है, उसको इस वर्ल्ड कप में एकमात्र जीत नामीबिया के खिलाफ मिली थी।
भोपाल: Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज इतिहास रचते हुए राज्य का पहला पेपरलेस बजट पेश (MP Budget 2026) किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda Live) ने विधानसभा में बजट 2026 प्रस्तुत किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बजट पेश किया गया और मंत्री ने विस्तृत संबोधन दिया। अपने बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा कि प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है।” उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर वर्ग के विकास को सुनिश्चित करना है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने “हर हाथ को काम, हर उपज को दाम” देने का संकल्प लेकर कार्य किया है। कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई नई योजनाओं और प्रावधानों का संकेत भी दिया गया। देवड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा प्रदेश है और विकसित भारत के निर्माण में प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Facebook



