Om Birla Latest News: स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, इस दिन तक लोकसभा नहीं जाएंगे ओम बिरला, जानिए संसद से जुड़ी गतिविधियों का ताजा अपडेट

स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, इस दिन तक लोकसभा नहीं जाएंगे ओम बिरला, Opposition no-confidence motion against Speaker

Om Birla Latest News: स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, इस दिन तक लोकसभा नहीं जाएंगे ओम बिरला, जानिए संसद से जुड़ी गतिविधियों का ताजा अपडेट

Lok Sabha Om Birla On Pm Modi / Image Source : X

Modified Date: February 10, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: February 10, 2026 6:00 pm IST

नई दिल्ली। Om Birla Latest News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया है। इस नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। बजट सत्र के 10वें दिन संसद में हंगामे के चलते कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। दोपहर करीब 2 बजे के बाद ही सदन की कार्यवाही शुरू हो सकी। इसी बीच संसद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। स्पीकर ओम बिरला अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर निर्णय होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे।

बता दें कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा सचिवालय और लोकसभा महासचिव को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में विपक्ष ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नहीं बोलने दिए जाने को आधार बनाया गया है। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस अनुच्छेद 94 सी के तहत लाया गया है। लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि इस प्रस्ताव पर कुल 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। यह नोटिस 1।14 बजे लोकसभा के महासचिव को सौंपा गया है।

फ्लोर लीडर्स के साथ रिजिजू ने की बैठक

Om Birla Latest News: लोकसभा में जारी गतिरोध दूर करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की। स्पीकर के चैंबर में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के साथ हुई बैठक में बताया जा रहा है कि दो बजे से सदन चलाने पर सहमति बन गई है। विपक्ष आठ सांसदों का निलंबन खत्म करने की शर्त पर गतिरोध खत्म करने के लिए तैयार बताया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर अभी किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। दो बजे शशि थरूर सदन में बजट पर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।