Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Weather Update/ image source: IBC24 File Photo
- कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ा बर्फबारी से पर्यटक उत्साहित
- श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, औसत से अधिक
- गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर: Weather Update कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई और घाटी में बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग रिसॉर्ट में तड़के बर्फबारी देखकर सैकड़ों पर्यटक खुश हो गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
Weather Update अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, आसमान के बादलों से घिरे होने के कारण रात का तापमान बढ़ गया, जिसके कारण श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सिय अधिक है। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के एक पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अन्य स्थानों में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री, कोकरनाग में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन्हें भी पढ़े:-
- Korba Today Murder News: कोरबा में एक और सनसनीखेज हत्या की वारदात.. बेटी ने अपने ही पिता पर चलाया धारदार हथियार, मौके पर ही मौत
- Shahrukh Khan Dead in Train Accident: ट्रेन हादसे में ‘शाहरूख खान’ की मौत, पटरी किनारे मिली लाश, इन अंगों के हो गए चिथड़े-चिथड़े
- Om Birla Avishwas Prastav News: कांग्रेस के ही सरकार विरोधी इस प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने नहीं किये हस्ताक्षर.. आड़े आई ये संसदीय परंपरा, जानें क्या है मांग

Facebook


