LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 22 Feb 2026: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया बड़ा झटका, सुपर 8 मुकाबले में 76 रनों से दी शिकस्त

Ads

Today Live Breaking News and Updates 22 Feb 2026: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया बड़ा झटका, सुपर 8 मुकाबले में 76 रनों से दी शिकस्त

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 09:00 AM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 10:36 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 22 Feb 2026

Today Live Breaking News and Updates 22 Feb 2026 : अहमदाबाद : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्करम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

मेरठ दौरे पर पीएम मोदी

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली–मेरठ नमो भारत (रैपिड रेल) कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो के विस्तारित खंड का उद्घाटन किया। इसके साथ ही न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तथा मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक का मार्ग चालू होने से पूरा कॉरिडोर संचालन के लिए तैयार हो गया। पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो में यात्रा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज मेट्रो मानी जा रही है। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे और मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में एक जनसभा को संबोधित किया गया।