Today Live Breaking News and Updates 11 August 2026
रांची: Today Live Breaking News and Updates 11 August 2026 लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज रांची बंद का ऐलान किया है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी की CBI जांच हो। राज्य सरकार मामले की CID जांच करा रही है और जांच ED को भी सौंपी गई है। हालांकि, CBI जांच की मांग पर अभी सहमति नहीं बनी है।
बता दें कि सोमवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। (JPSC JSSC Exam Controversy) सोमवार को छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया था। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए 2 से 3 बार लाठीचार्ज भी की। भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन (पानी की बौछारों) और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, लेकिन छात्र वहां से नहीं हटे और पुलिस के उसी पानी के नीचे हाथ उठाकर, गमछा लहराते हुए झूमकर नाचने लगे! इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। जिसें कुछ छात्रों के सिर पर चोट भी आई।