Ranchi Bandh Today: झारखंड में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस में झड़प, प्रदर्शन के बीच आज रांची बंद का ऐलान

Ads

Ranchi Bandh Today: झारखंड में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस में झड़प, प्रदर्शन के बीच आज रांची बंद का ऐलान

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 08:45 AM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 08:45 AM IST

Ranchi Bandh Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रांची बंद का ऐलान
  • भाजपा ने लाठीचार्ज के विरोध में बुलाया।
  • छात्रों ने विधानसभा गेट के पास पहुंचकर नारेबाजी की

रांची: Ranchi Bandh Today रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच की मांग को लेकर कई दिनों से छात्रों का  प्रदर्शन (Ranchi Protest) जारी है। रविवार को राज्य मंत्रियों की विशेष कमेटी और प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर में करीब 5 घंटे तक चली मैराथन वार्ता पूरी तरह बेनतीजा रही। जिसके बाद सोमवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। (JPSC JSSC Exam Controversy) सोमवार को छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया था। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए 2 से 3 बार लाठीचार्ज भी की।

Ranchi Bandh Today भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन (पानी की बौछारों) और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, लेकिन छात्र वहां से नहीं हटे और पुलिस के उसी पानी के नीचे हाथ उठाकर, गमछा लहराते हुए झूमकर नाचने लगे! इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। जिसें कुछ छात्रों के सिर पर चोट भी आई। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बोतलें और चप्पलें भी फेंकी। अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

आज रांची बंद का ऐलान

लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज रांची बंद का ऐलान किया है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी की CBI जांच हो। राज्य सरकार मामले की CID जांच करा रही है और जांच ED को भी सौंपी गई है। हालांकि, CBI जांच की मांग पर अभी सहमति नहीं बनी है।

सोमवार को झारखंड CID ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार किया। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की। उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

इन्हें भी पढ़ें:-

छात्र किस वजह से प्रदर्शन कर रहे हैं?

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग।

रांची बंद क्यों बुलाया गया है?

पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने बंद का ऐलान किया।

सरकार किस एजेंसी से जांच करा रही है?

CID और ED, लेकिन छात्र CBI जांच की मांग कर रहे हैं।