Today Live Breaking News and Updates 15 May 2026: ‘धार भोजशाला में सिर्फ हिंदू ही करेंगे पूजा…ये एक मंदिर है’ हाईकोर्ट ने सुनाया अपना फैसला
Today Live Breaking News and Updates 15 May 2026: ‘धार भोजशाला में सिर्फ हिंदू ही करेंगे पूजा…ये एक मंदिर है’ हाईकोर्ट ने सुनाया अपना फैसला

Today Live Breaking News and Updates 15 May 2026 : मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला पर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुना दिया है। अदालत ने भोजशाला को मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को पूजा करने की इजाजत भी दे दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब हिंदू की बड़ी जीत मानी जा रही है।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हमने पाया है कि इस स्थल पर हिंदू पूजा-अर्चना की निरंतरता कभी समाप्त नहीं हुई है। हम यह भी दर्ज करते हैं कि ऐतिहासिक साहित्य यह स्थापित करता है कि विवादित क्षेत्र भोजशाला के रूप में परमार वंश के राजा भोज से संबंधित संस्कृत शिक्षा के केंद्र के रूप में जाना जाता था।
Bhojshala Case आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने 12 मई को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ आज इस प्रकरण में अंतिम निर्णय सुनाया है।
यह याचिका वर्ष 2022 में हिंदू पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में दायर की गई थी। याचिका में भोजशाला परिसर से जुड़े धार्मिक अधिकारों और व्यवस्थाओं को लेकर कई मांगें उठाई गई थीं। करीब चार वर्षों तक चले इस कानूनी विवाद के बाद अब फैसला आ गया है। इस दौरान मामले को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से लगातार कानूनी और सामाजिक गतिविधियां जारी रहीं। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद मामले की नियमित सुनवाई 6 अप्रैल से शुरू हुई थी। इसके बाद हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई हुई और सभी पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
भोजशाला सुनवाई के प्रमुख बिंदु
- 12 मई 2026, मंगलवार को इंदौर में भोजशाला प्रकरण की सुनवाई उच्च न्यायालय में पूरी हुई।
- वर्ष 2022 में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा उच्च न्यायालय इंदौर में भोजशाला का धार्मिक स्वरूप तय कर हिंदू समाज के पूर्ण आधिपत्य के लिए याचिका क्रमांक 10497/ 2022 लगाई गई थी
- इसी प्रकरण में आगे चलकर वर्ष 2024 में भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा 98 दिन तक वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया गया
- वर्ष 2026 में 23 जनवरी,शुक्रवार वसंत पंचमी के अवसर पर दिनभर अबाधित पूजा अर्चना हेतु सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आदेश इसी प्रकरण में दिया गया था
- भोजशाला प्रकरण की सुनवाई 6 अप्रैल 2026 से हाईकोर्ट में निरंतर जारी थी
- अप्रैल 2026 से 9 अप्रैल 2026 तक हिंदू पक्ष की ओर से तर्क रखे गए
- इसके पश्चात मुस्लिम पक्ष एवं अन्य पक्षों द्वारा तर्क रखे गए
- इस मुख्य याचिका के साथ ही चार अन्य याचिका और एक अपील भी क्लब थी जिनकी भी सुनवाई पूरी हो गई हैं
हिंदूओं की याचिका की प्रमुख मांगे
- हिंदू समाज को भोजशाला में अनुच्छेद 25 के अनुसार पूजा का अधिकार मिले तथा मुस्लिम समाज को भोजशाला परिसर में किसी भी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जावे।
- केंद्र सरकार को आदेशित किया जावे कि भोजशाला हेतु एक ट्रस्ट बनाया जावे जिससे कि भोजशाला का संचालन एवं प्रबंध किया जा सके।
- इसी ट्रस्ट को यह आदेशित किया जावे कि माँ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा एवं अर्चना निर्बाध रूप से कराई जावे।
- भोजशाला परिसर में मुस्लिम समाज द्वारा की जा रही नमाज बंद हो।
- भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग के 7 अप्रैल 2003 के आदेश को निरस्त किया जावे एवं हिंदू समाज को नियमित प्रतिदिन पूजा करने का अधिकार मिले।
- ब्रिटिश म्यूजियम में रखी माँ वाग्देवी की प्रतिमा को पुनः वापस लाया जावे एवं भोजशाला धार में स्थापित किया जावे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Latest News: यहां होटल में पकड़े गए थे हिन्दू युवती और मुस्लिम युवक.. अब मामले में उत्सव समिति के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है आरोप
- PBKS Fifth Consecutive Defeat: IPL में पंजाब किंग्स की दुर्गति.. प्लेऑफ की दहलीज पर मिली लगातार पांचवी हार, पढ़ें कैसे मैच निकाल ले गई मुंबई इंडियंस
- OP Choudhary Vs Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच 'तस्वीरों की जंग'! वित्तमंत्री चौधरी ने इस बात पर भूपेश को दिखाया आईना, लगाए ये आरोप तो दिया तगड़ा जवाब
Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोजशाला मामले पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के फैसले पर कहा, “जो कोर्ट ने निर्णय दिया है और मैं प्रसन्नता भी व्यक्त करता हूं”..
भोपाल…..
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोजशाला मामले पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच के फैसले पर कहा….
जो कोर्ट ने निर्णय दिया है और मैं प्रसन्नता भी व्यक्त करता हूं कि कोर्ट ने माना कि ये भोजशाला का स्थान था….
मैं अपनी ओर से इस निर्णय का स्वागत करता हूं और देशवासियों को बधाई देता हूं……
Mandala News: वैन में लगी आग, वैन जलकर खाक, वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मंडला –
वैन में लगी आग, वैन जलकर खाक
वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग
निवास थाने के रिपटा गांव की घटना
UP News: अनियंत्रित होकर पलटी बस, 1 महिला की मौत, 19 यात्री घायल
जालौन,उत्तर प्रदेश
अनियंत्रित होकर पलटी बस
1 महिला की मौत, 19 यात्री घायल
7 की हालत गंभीर, इलाज जारी
बस में 25 यात्री सवार थे
Bhopal News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे, भोजशाला फैसले पर दी प्रारंभिक प्रतिक्रिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे, भोजशाला फैसले पर दी प्रारंभिक प्रतिक्रिया।
कहा— फैसले का अध्ययन किया जाएगा, देश के नियम व प्रचलनों के अनुसार ही आगे कदम उठने चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने बताया— जामिया मस्जिद, बनारस और अन्य तीन मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती के रूप में लंबित हैं।
बोले— भोजशाला एएसआई प्रोटेक्टेड साइट है, ऐसे में वहां पूजा-अनुष्ठान की अनुमति का अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट ही करेगा।
कहा— एएसआई की रिपोर्ट में कई दावों का उल्लेख नहीं, इसलिए पूरे फैसले की गहराई से जांच ज़रूरी।
देश में सामाजिक चेतना और सौहार्द के संकट के समय सिर्फ एक समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं।
दिग्विजय सिंह ने दोहराया— कानून व संविधान के दायरे में रहकर ही सभी निर्णय होना चाहिए, अंतिम निर्णय सर्वोच्च न्यायालय का होगा।
New Delhi News: नीट एक्जाम को लेकर कहा – NEET में धांधली रोकने के लिए समिति ने विस्तृत रिपोर्ट दी थी, लेकिन सरकार ने उस पर कार्रवाई नहीं की
नीट एक्जाम को लेकर कहा – NEET में धांधली रोकने के लिए समिति ने विस्तृत रिपोर्ट दी थी,
लेकिन सरकार ने उस पर कार्रवाई नहीं की।
बार-बार NEET में हो रहे घोटाले युवाओं के भविष्य के साथ सबसे बड़ा धोखा हैं।
छोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है, जबकि असली “बड़ी मछलियां” अब भी बाहर हैं।
प्रधानमंत्री तुरंत शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा लें और NTA चेयरमैन को हटाया जाए।
देश के लाखों छात्रों की मेहनत दांव पर है, अब जवाबदेही तय करना जरूरी है।
Bhopal News: MP पुलिस का अजीब फरमान, कांस्टेबल ने की अव्यवस्था की शिकायत
भोपाल: MP पुलिस का अजीब फरमान
कांस्टेबल ने की अव्यवस्था की शिकायत
पुलिस अधिकारी ने कांस्टेबल को बदलने की ही दे दी हिदायत
नीमच से डाक देने पहुंचा FSL डिपार्मेंट में कांस्टेबल
गर्मी में पानी कूलर पंखा व अन्य व्यवस्था न होने का दिया था आवेदन
FSL अधिकारी ने नीमच SP को लिखा पत्र कहा कांस्टेबल को तमाम समस्याएं दूसरे कांस्टेबल को भेजें डाक देने
Raipur News: बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, CM विष्णु देव साय ने मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
रायपुर: बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
CM विष्णु देव साय ने मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
CM को अधिकारियों ने परिषद की बैठक के मुद्दों की जानकारी दी
CM साय ने सभी बिंदुओं की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए
CM ने कहा आयोजन की तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न रहे
सभी व्यवस्थाएं गंभीरता और समन्वय के साथ सुनिश्चित हो: CM साय
Gwalior News: किले से कूद कर महिला ने किया सुसाइड
ग्वालियर: किले से कूद कर महिला ने किया सुसाइड
गले में फांसी का फंदा लगाकर कूदी,कारण अज्ञात
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का मामला
Bilaspur News: सिम्स में गार्ड के साथ जमकर मारपीट, हिंदूवादी नेता रामसिंह ठाकुर और साथियों ने की मारपीट
बिलासपुर: सिम्स में गार्ड के साथ जमकर मारपीट
हिंदूवादी नेता रामसिंह ठाकुर और साथियों ने की मारपीट
सिम्स में हुआ जमकर हंगामा
विवाद और मारपीट का CCTV फूटेज आया सामने
गाली- गलौच करते दिखा हिंदूवादी नेता
NICU में जाने को लेकर हुआ विवाद
जाने से मना करने पर हुआ विवाद
साथियों के साथ किसी मरीज के परिजन से आया था मिलने
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
Kanker News: 21 लाख 30 हजार कैश के साथ युवक गिरफ्तार
कांकेर: 21 लाख 30 हजार कैश के साथ युवक गिरफ्तार
शहर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था युवक
वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया युवक
पुलिस ने रकम जब्त कर आयकर विभाग दी जानकारी
रायपुर के टिकरापारा का रहने वाला है युवक मोहम्मद मुस्ताक
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
Gwalior News: युवक की बेरहमी से लाठी डंडों से पीट कर हत्या का मामला, कालू सेन हत्या के मुख्य आरोपी महाकाल और आशीष चौहान को पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर
युवक की बेरहमी से लाठी डंडों से पीट कर हत्या का मामला,
कालू सेन हत्या के मुख्य आरोपी महाकाल और आशीष चौहान को पुलिस ने पकड़ा,
हत्या के बाद महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था आरोपी,
पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर बदमाशों का निकाला जुलूस,
8 मई को पुरानी रंजिश के चलते आठ से अधिक बदमाशों ने कालू सेन को घेर कर लाठी डंडों से पीट- पीटकर की थी हत्या,
घटना का सीसीटीवी आया था सामने,
थाटीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी मामला।
Raipur News: पेट्रोल डीजल की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस कुछ देर में पेट्रोल पंप में करेंगी प्रदर्शन
रायपुर: पेट्रोल डीजल की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस कुछ देर में पेट्रोल पंप में करेंगी प्रदर्शन,
महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने पदभार ग्रहण करते ही मोर्चा संभाला ,
संगीता सिंहा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता करेंगी विरोध प्रदर्शन ,
Raipur News: पेट्रोल डीजल की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस कुछ देर में पेट्रोल पंप में करेंगी प्रदर्शन
रायपुर ब्रेकिंग
पेट्रोल डीजल की किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस कुछ देर में पेट्रोल पंप में करेंगी प्रदर्शन ,
महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने पदभार ग्रहण करते ही मोर्चा संभाला ,
संगीता सिंहा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता करेंगी विरोध प्रदर्शन ,
Khandwa News: किशोर नगर हनुमान मंदिर में चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी आमिर को अरेस्ट किया
खंडवा:
किशोर नगर हनुमान मंदिर में चोरी का मामला
पुलिस ने आरोपी आमिर को अरेस्ट किया
आरोपी से चांदी के जेवर, भगवान की मूर्ति जब्त
मोघट थाना पुलिस की कार्रवाई
Delhi News: केंद्रीय राज्य मंत्री तोख़न साहू साइकिल चलाकर ऑफिस पहुंचे, केंद्रीय राज्य मंत्री तोख़न साहू 4 किमी साइकिल चलाकर ऑफिस पहुंचे
दिल्ली
केंद्रीय राज्य मंत्री तोख़न साहू साइकिल चलाकर ऑफिस पहुंचे
केंद्रीय राज्य मंत्री तोख़न साहू 4 किमी साइकिल चलाकर ऑफिस पहुंचे
केंद्रीय राज्य मंत्री तोख़न साहू ने साइकिल चलाते वीडियो पोस्ट किया
Dhar News: HC ने धार भोजशाला को मंदिर करार दिया, सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का X पर पोस्ट
धार-
HC ने धार भोजशाला को मंदिर करार दिया
सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का X पर पोस्ट
‘सनातन के ओज राजा भोज’
HC का चिरप्रतीक्षित निर्णय पूरे देश को बधाई
भारत अपने सनातन गौरव के प्रतीक चिन्हों को पाकर गौरवान्वित है
Bilaspur News: आकाशीय बिजली की चपेट में, आए पिता-पुत्री गंभीर रूप से हुए घायल
बिलासपुर_
आकाशीय बिजली की चपेट में आए पिता-पुत्री
गंभीर रूप से हुए घायल
इलाज के लिए सिम्स में किया गया भर्ती
खेत में काम करने के दौरान हुई घटना
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों
मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा का मामला
Singrauli News: पिता और बेटे के बीच जमकर मारपीट, पिता ने बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला
सिंगरौली
पिता और बेटे के बीच जमकर मारपीट
पिता ने बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला
हमले में बेटे की हालत गंभीर, इलाज जारी
पिता ने अपनी दूसरी पत्नी को लेकर पहुंचा घर
इसी बात को लेकर दोनों में हुआ विवाद
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलौजी का मामला
Sagar News: चेकिंग के दौरान कार से 21 किलो चांदी के जेवर बरामद, 3 युवक हिरासत में
सागर-
चेकिंग के दौरान कार से 21 किलो चांदी के जेवर बरामद
कार सवार 3 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
शैलेंद्र जैन, पुष्कर सोनी और पवन सोनी से पूछताछ जारी
जब्त किए गए जेवर का नहीं मिला वैध दस्तावेज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरिया जाट का मामला
GST की टीम कर रही जांच
Mandsaur News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले पर डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का बयान, बोले- मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए
मंदसौर-
डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का बयान
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले पर बोले
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए है
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कहा
अंतरराष्ट्रीय हालात का असर
Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ में खाद के संकट पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया का बयान, सरकार जनता को गुमराह कर रही है
रायपुर ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में खाद के संकट पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया का बयान
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बयान पर किया पलटवार ,
छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भाजपा सरकार धोखा कर रही है ,
गलत बयानी कर रही है भाजपा सरकार ,
सरकार को आम जनता से माफी मांगनी चाहिए ,
भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में असफल हो चुकी है ,
भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है ,
CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सीएम और मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की मांग की
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सीएम और मुख्य सचिव को लिखा पत्र
सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की मांग की
प्रदेश के सभी कार्यालय में ई ऑफिस लागू: संघ
आने जाने में पेट्रोल डीजल की होगी बचत
मंत्रालय और दूसरे सरकारी कार्यालय में लागू किया जाए सिस्टम
Dhar News: भोजशाला पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान- यह सनातन की जीत है
भोपाल
धार भोजशाला पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान
धार भोजशाला के लिए भी सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी है।
न्यायालय पर हमारा विश्वास बना रहा की यहां सत्य जीतेगा और आज इसी सत्य की जीत हुई है।
मैं सनातन के लिए लड़ने वाले करोड़ बलिदानी हिंदुओं को नमन करता हूँ।
यह सनातन की जीत है।
हम उम्मीद करते हैं कि मुसलमान भी सत्य को स्वीकार करेंगे और जहां-जहां हिंदुओं के स्मृति चिन्ह है, जिन-जिन मंदिरों को मुगल लुटेरों ने तोड़ा है उनको वापस करके हिंदुओं की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।
Dhar News: धार भोजशाला परिसर एक मंदिर है, सर्वे में मिली मूर्ति मां सरस्वती कीः कोर्ट
धार भोजशाला परिसर एक मंदिर हैः कोर्ट
ASI की जांच में जो मूर्ति मिली वो सरस्वती देवी की हैः कोर्ट
यह परिसर में राजा भोज के ज़माने से संस्कृत पाठशाला रही है – कोर्ट
लंदन म्यूज़ियम से माँ वाग्देवी की प्रतिमा वापिस लाने पर भी विचार करे केंद्र सरकार
भोजशाला को कोर्ट ने मंदिर घोषित किया
ASI के सर्वे के मुताबिक वहां मंदिरः हाईकोर्ट
सर्वे में मिली मूर्ति मां सरस्वती कीः कोर्ट
अब यह मस्जिद नहीं सिर्फ़ हिंदुओं का मंदिर
Kawardha News: ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम, शराब दुकान को हटाने की मांग
कवर्धा-
ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम
पोंडी के शराब दुकान को हटाने की मांग
स्कूली छात्र भी प्रदर्शन में शामिल
रायपुर-जबलपुर NH30 किया जाम
जाम के चलते दोनों ओर वाहन फंसे
पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद
Ambikapur News: पति ने की पत्नी की हत्या, आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम
अम्बिकापुर,,,
पति ने की पत्नी की हत्या, आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम
लकड़ी और पत्थर से मारकर की हत्या,
पत्नी पर जानलेवा वार कर खुद ही अस्पताल लेकर पहुचा आरोपी पति,
आरोपी पति मौके से हुआ फरार, मणिपुर थानाक्षेत्र की घटना
Raigarh News: तुमीडीह डेम किनारे निर्वस्त्र लाश मिलने का मामला, आराधना सिदार के रूप में हुई शिनाख्त
रायगढ़
तुमीडीह डेम किनारे युवती की निर्वस्त्र लाश मिलने का मामला। मृतका की शिनाख्त आराधना सिदार के रूप में हुई। पेशे से थी अधिवक्ता थी मृतका। नाराज अधिवक्ता संघ के सदस्य एसपी ऑफिस पहुंचे। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग। तीन दिन पहले मिली थी युवती की लाश।
Janjgir News: डंडे से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद
जांजगीर
डंडे से पीटकर व्यक्ति की हत्या
नशे में डंडे से हमला कर की हत्या
शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की घटना
Raipur Breaking: अगले महीने 2 दिन रायपुर में रुकेंगे राहुल गांधी, प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल
रायपुर ब्रेकिंग
अगले महीने 2 दिन रायपुर में रुकेंगे राहुल गांधी ,
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे शामिल ,
21 से 30 जून तक अभनपुर के पास एक भवन में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम ,
राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे , केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल ,
काफी दिनों से टल रहा था जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम ,
Jabalpur News: देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से 5 मौतों का मामला, NGT के आदेश का पालन होता तो नहीं होता हादसा
जबलपुर- देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से 5 मौतों का मामला
NGT के आदेश का होता पालन तो नहीं होता पटाखा फैक्ट्री हादसा
देवास में की गई NGT के 2 साल पुराने आदेश की अनदेखी
NGT ने पुलिस प्रशासन को दिए थे सभी थाना क्षेत्रों में कार्यवाई के आदेश
पटाखा फैक्ट्रियों की निगरानी रख थाना प्रभारियों को करनी थी कार्यवाई
जबलपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की याचिका पर NGT ने दिया था आदेश
हादसे के दिन पहले 12 मई को ही NGT ने दिया था एक और आदेश
पटाखा फैक्ट्रियों की निगरानी ना होने पर दिया था आदेश
कार्यवाई ना करने वाले थाना प्रभारियों पर कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट की कार्यवाई का आदेश
जबलपुर के डॉ पीजी नाजपाण्डे और रजत भार्गव ने दायर की थी NGT में याचिका
याचिकाकर्ताओं ने IBC24 को दिया बयान
NGT के आदेश का पालन ना होने पर HC में दायर करेंगे याचिका।
Bhopal News: कटारा हिल्स में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में केस दर्ज, पति समर्थ पर FIR
भोपाल
कटारा हिल्स में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में केस दर्ज
दहेज और हत्या की धाराओं में पति समर्थ पर FIR दर्ज
मामले में पूर्व जज वीरबाला सिंह भी आरोपी बनाया
परिजनों ने एम्स अस्पताल से मृतका ट्विशा का शव लिया
परिजनों में सास पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे
ट्विशा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हुआ था खुलासा
परिजनों ने सुसराल पक्ष पर दहेज और हत्या के आरोप लगाए थे
परिजनों ने कल FIR की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर,एसीपी ऑफिस और महिला थाने में किया था हंगामा।
CG News: पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर CM साय का बयान, लोग पैनिक न हों, पेट्रोल डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है
पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर CM विष्णुदेव साय का बयान
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है
लोग पैनिक न हों, पहले की तरह पेट्रोल-डीजल मिलता रहेगा
वैश्विक संकट के कारण ईंधन खपत कम करने अपील की है
मैं छग की जनता से आग्रह करता हूं सभी ईंधन का प्रयोग कम करें
Raipur News: खाद के दाम पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान, फर्टिलाइजरों के दाम बढ़ सकते है
खाद के दाम पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान
वैश्विक समस्या के कारण कई फर्टिलाइजरों के दाम बढ़ सकते है
किसान भाइयों को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए
खाद बाहर से आता है हमारे यहाँ उत्पादन नहीं है
हमें जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए: मंत्री नेताम
Dhar News: भोजशाला विवाद पर फैसला आज, जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा
धार:
भोजशाला विवाद पर फैसला आज
जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
इंदौर HC सुनाएगा फैसला
2022 में लगाई गई थी याचिका
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने लगाई थी याचिका
Kawardha News : पिकअप की टक्कर से 2 साल के बच्चे की मौत, घटना के बाद ड्राइवर हुआ फरार
कवर्धा:
पिकअप की टक्कर से 2 साल के बच्चे की मौत
घटना के बाद ड्राइवर हुआ फरार
पुलिस ने पिकअप को किए जब्त
बोड़ला थाना क्षेत्र के मांदीभाट गांव की घटना
Bhopal News : बीजेपी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों पर कार्रवाई पर बोले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
भोपाल : बीजेपी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों पर कार्रवाई पर बोले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
भिंड के जिला अध्यक्ष पर कार्रवाई करके क्या होगा
बीजेपी ने वहां एक कौआ टांग दिया है ये बताने के लिए कि हमने कार्रवाई की है
कार्रवाई करनी है तो उन सभी पर करो जो सैकड़ों गाड़ियां लेकर आए थे
सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति की गई है।
बीजेपी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा
पीएम ने अपील की हमारे सब लोग उसके पालन में जुट गए
जिन लोगों ने भी गलती की उनकी गलती सुधारने का काम हमारी पार्टी ने किया
पीएम की अपील के बाद कांग्रेस ने क्या किया यह बताए कांग्रेस
कांग्रेस बीजेपी का विरोध करते करते देश का विरोध करने लगती है
हमारी पार्टी अनुशासन वाली पार्टी है।
MP News : पुलिस चौकी के लॉकअप में मुर्गा को किया बंद,पुरुष बंदी गृह में मुर्गा बंद पाया गया
छतरपुर-
पुलिस चौकी के लॉकअप में मुर्गा को किया बंद
पुरुष बंदी गृह में मुर्गा बंद पाया गया
चौकी प्रभारी है नॉनवेज के शौकीन
रात में होनी थी दावत, करतूत कैमरे में कैद
अटकौहां पुलिस चौकी का मामला
Raipur News : पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने पर राहुल गांधी ने कसा तंज ,सोशल मीडिया में पोस्ट कर कसा तंज
रायपुर : पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने पर राहुल गांधी ने कसा तंज ,
सोशल मीडिया में पोस्ट कर कसा तंज ,
पोस्ट किया कि गलती मोदी सरकार की , कीमत जनता चुकाएगी ,
3 रू का झटका आ चुका है , बाकी की वसूली किस्तों में की जाएगी
Katni News : हार्वेस्टर पलटने से ड्राइवर नीचे दबा,JCB से बाहर निकालने का प्रयास जारी
कटनी-हार्वेस्टर पलटने से ड्राइवर नीचे दबा
JCB से बाहर निकालने का प्रयास जारी
पिछले दो घंटे से फंसा है ड्राइवर
रीठी थाना क्षेत्र दमोह रोड की घटना
Jashpur News : पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरी,हादसे में पिकअप चालक की मौत
जशपुर-
पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरी
हादसे में पिकअप चालक की मौत
अंबिकापुर आम लेकर जा रहा था चालक
कुनकुरी थाना क्षेत्र की घटना
UP News : शारदा नहर में मिली तीन लाशें, एक महिला और दो पुरुष के शव मिले
रायबरेली-
शारदा नहर में मिली तीन लाशें
एक महिला और दो पुरुष के शव मिले
तीनों शव बाहर निकाले गए
मृतकों की नहीं हुई पहंचान
बछरावां थाना क्षेत्र के मलपुर गांव की घटना
पुलिस कर रही है घटना की जांच
Ambikapur News : सरगुज़ा में आईबीसी 24 की ख़बर का बड़ा असर,शासकीय जमीन पर किये गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
अम्बिकापुर : सरगुज़ा में आईबीसी 24 की ख़बर का बड़ा असर,
संजय लकड़ा उर्फ इब्राहिम ने किया था करीब 7 एकड़ शासकीय जमीन पर अतिक्रमण,
ग्राम सभा से प्रस्ताव पास कर गाव वालो ने की थी कार्रवाई की मांग,
केसरा गाव में प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई
Raipur News : :रायगढ़ के सटोरियों को लेकर सियासी घमासान जारी, ओपी चौधरी के पोस्ट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान
रायपुर :रायगढ़ के सटोरियों को लेकर सियासी घमासान जारी
ओपी चौधरी के पोस्ट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान
आरोपी युवक रायगढ़ का, वह ओ पी चौधरी का करीबी भी
टी एस सिंहदेव के साथ की फोटो जारी कर बच नहीं सकते ओपी
ओपी चौधरी बता दे क्या वह भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है
Raipur News : सुशासन तिहार से कई सरपंचों के किनारा करने की खबर, पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान,
रायपुर :सुशासन तिहार से कई सरपंचों के किनारा करने की खबर
पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान,
सुशासन तिहार पूरे प्रदेश में फेल है
सरकार बता दे कौन सा काम जनता का हुआ है|
सुशासन तिहार पूरी तरह से ढकोसला है सरकार का
Raipur News : देश भर में पेट्रोल डीजल , रसोई गैस की किल्लत और PM मोदी की अपील को लेकर कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा
रायपुर : देश भर में पेट्रोल डीजल , रसोई गैस की किल्लत और PM मोदी की अपील को लेकर कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा
आज सभी जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लेंगे पीसी…..
प्रदेश की जनता को बताएंगे कि इस स्थिति के लिए मोदी सरकार किस तरह से है जिम्मेदार …..
Raipur News : पेट्रोल डीजल की कमी और कीमत बढ़ने पर दीपक बैज का बयान, प्रदेश में 70% से ज्यादा पेट्रोल पंप खाली हो चुके
रायपुर : पेट्रोल डीजल की कमी और कीमत बढ़ने पर दीपक बैज का बयान
प्रदेश में 70% से ज्यादा पेट्रोल पंप खाली हो चुके
लोग पेट्रोल डीजल लेने रात से लाइन लग रहे हैं
एक तरफ लोगो को पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है
दूसरी तरफ सरकार ने दाम में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी कर दी
आपदा में अवसर तलाश कर जनता को लूट रही सरकार
New Delhi News : नीट यूजी पर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नई तारीख की घोषणा की गई है, 21 जून को परीक्षा
दिल्ली-नीट यूजी पर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई तारीख की घोषणा की गई है, 21 जून को परीक्षा
छात्रों के प्रति सरकार संवेदनशील- धर्मेंद्र प्रधान
लीक का पता चलते ही जांच के आदेश दिए गए
पेपर लीक की पुष्टि होते ही रद्द की गई परीक्षा
माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी- धर्मेंद्र प्रधान
NTA योग्य हाथों में, जीरो गड़बड़ी का है लक्ष्य- धर्मेंद्र प्रधान
Khargone News: कार सवार 3 युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी से की मारपीट
खरगोन: कार सवार 3 युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी से की मारपीट
पीड़ित को कार से कुचलने की गई कोशिश
पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म होने पर भड़के थे कार सवार
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज
मारपीट की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
मंडलेश्वर थाने के सोमाखेड़ी की घटना
Bilaspur News: सड़क पर खोदे गए गड्ढे बन रहे हादसे की वजह
बिलासपुर
सड़क पर खोदे गए गड्ढे बन रहे हादसे की वजह
शहरभर में बेतरतीब गड्ढों से हो रहे हादसे
गैस पाइपलाइन, पोल लगाने के लिए की गई है खुदाई
बेतरतीब खुदाई से शहरवासियों की जान पर खतरा
कई सड़क हादसों के CCTV फुटेज आए सामने
शहर के अलग-अलग इलाकों की तस्वीरें
Bilaspur News: बोर्ड के खराब नतीजों पर एक्शन में कलेक्टर
बिलासपुर_
बोर्ड के खराब नतीजों पर एक्शन में कलेक्टर
जिले के 183 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश
12वीं के 44 और 10वीं के 139 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस करने के दिए निर्देश
स्कूलों के लेक्चरर और व्याख्याताओं को भी विषयवार नोटिस जारी कर प्राचार्यों से मांगा जवाब
10वीं में 30वें और 12वीं में 27वें स्थान पर है जिले का रिजल्ट
Indore News: भोजशाला मामले को लेकर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आएगा फैसला
इंदौर : भोजशाला मामले को लेकर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आएगा फैसला
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस और हिंदू पक्ष के लोग हाई कोर्ट से आए बाहर
फैसले को लेकर हिंदू पक्ष ने की शांति बनाए रखने की अपील
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने लगाई थी हाईकोर्ट में याचिका
Bilaspur News: बोर्ड के खराब नतीजों पर एक्शन में कलेक्टर
बिलासपुर_
बोर्ड के खराब नतीजों पर एक्शन में कलेक्टर
जिले के 183 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश
12वीं के 44 और 10वीं के 139 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस करने के दिए निर्देश
स्कूलों के लेक्चरर और व्याख्याताओं को भी विषयवार नोटिस जारी कर प्राचार्यों से मांगा जवाब
10वीं में 30वें और 12वीं में 27वें स्थान पर है जिले का रिजल्ट
NEET Exam Date: NEET परीक्षा को लेकर नई तारीख का ऐलान
NEET परीक्षा को लेकर नई तारीख का ऐलान
21 जून को होगी NEET की परीक्षा
3 मई को हुई NEET परीक्षा को किया गया था रद्द
पेपर लीक मामले में परीक्षा को किया था रद्द
Mahasamund News: आकाशीय बिजली की चपेट में आए पिता-बेटे
महासमुंद: आकाशीय बिजली की चपेट में आए पिता-बेटे
हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल, इलाज जारी
तुमगांव थानाक्षेत्र का मामला
Indore News: भोजशाला मामले से जुड़े पक्ष पहुंचे हाईकोर्ट
इंदौर : भोजशाला मामले से जुड़े पक्ष पहुंचे हाईकोर्ट
आज भोजशाला मामले को लेकर हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिका कर्ता भी हाई कोर्ट में मौजूद
हाई कोर्ट के निर्णय पर आज सभी पक्षों की नजर
Raigarh News: रायगढ़ के सट्टा आरोपी का राजनेताओं के साथ फोटो वायरल
रायगढ़ के सट्टा आरोपी का राजनेताओं के साथ फोटो वायरल
भूपेश के पोस्ट पर वित्त मंत्री OP चौधरी का पलटवार
मंत्री OP चौधरी ने सट्टा आरोपी का फोटो TS सिंहदेव के साथ जारी किया
मंत्री OP चौधरी के पोस्ट पूर्व मंत्री TS सिंहदेव ने दुख जताया
OP चौधरी जी मेरा नाम घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण:TS सिंहदेव
मैं सभी विचारधारा के लोगों से मिलता और संवाद करता हूँ
मैंने कभी किसी आपराधिक मंशा का समर्थन नहीं किया: सिंहदेव
Raipur News: पेट्रोल डीजल की कमी और बढ़ी क़ीमत पर संसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान
पेट्रोल डीजल की कमी और बढ़ी क़ीमत पर संसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान
वैश्विक स्थिति के चलते पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ी है
प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है
पहले जितनी सप्लाई होती थी अब भी उतनी हो रही है
पैनिक खरीदारी के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ रही है
लोगों से अपील है जितनी जरूरत हो उतना ही खरीदे
CG News: महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा आज सभालेंगी पदभार
महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा आज सभालेंगी पदभार
बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान
संगीता सिन्हा सुलझी हुई महिला, उन्हें शुभकामनाएं
लेकिन कांग्रेस में अलग-अलग गुट चल रहा
सोनिया, राहुल, प्रियंका, खड़गे सबका अलग गुट
जब तक इतने गुटों में बंटी रहेगी, कांग्रेस की हालत यही रहेगी
Raipur News: सिविल इंजीनियर के मर्डर और किडनैपिंग की कोशिश
रायपुर: सिविल इंजीनियर के मर्डर और किडनैपिंग की कोशिश
सिविल इंजीनियर पर नुकीले हथियार से हमला
फिर युवक को स्कूटर से कुचलने की कोशिश की
सिविल इंजीनियर और उसका मैनेजर थे टारगेट
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला किया दर्ज
घटना के 12 दिन बीतने के बाद भी 3 बदमाश फरार
देवेंद्र नगर थाना इलाके का मामला
CG News: सुशासन तिहार से कई सरपंचों के किनारे होने की खबर
सुशासन तिहार से कई सरपंचों के किनारे होने की खबर
मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान
सरकार से कहीं-कहीं नाराजगी है, यह स्वाभाविक है
मुख्यमंत्री उन्हें सुन रहे हैं और निराकरण भी कर रहे
लोकतंत्र में लोगों को नाराजगी व्यक्त करने का अधिकार है
CG News: जुआ सट्टा पर कांग्रेस बीजेपी में सियासी घमासान जारी
जुआ सट्टा पर कांग्रेस बीजेपी में सियासी घमासान जारी
मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान
भूपेश बघेल जी को अपने समय का क्राइम भी देखना चाहिए
पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ था
लोग रायपुर को चाकू पुर कहने लग गए थे
जनता कांग्रेस को जानकारी चुकी है
यह बात उसे सहन नहीं हो रही इसलिए आरोप लगा रही
Raipur News: रायपुर में सिविल इंजीनियर के मर्डर और किडनैपिंग की कोशिश
रायपुर
रायपुर में सिविल इंजीनियर के मर्डर और किडनैपिंग की कोशिश
सिविल इंजीनियर पर नुकीले हथियार से वार और स्कूटर से कुचलने की कोशिश
सिविल इंजीनियर और उसका मैनेजर थे टारगेट
वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धाराओं में दर्ज किया केस
घटना 12 दिन बीतने के बाद भी तीन बदमाश फरार
देवेंद्र नगर थाना इलाके का मामला
Bhind News: ऑयल पेंट के गोदाम में लगी आग
भिंड: ऑयल पेंट के गोदाम में लगी आग
आग की लपटे दूसरी मंजिल तक पहुंची
फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी
शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा
कोतवाली थाने के इटावा रोड की घटना
Bhilai News: शहर सरकार ने निगम आयुक्त के रोके सभी एजेंडे
भिलाई: शहर सरकार ने निगम आयुक्त के रोके सभी एजेंडे
MIC ने कहा- हाईकोर्ट के फैसले तक नहीं होगा कोई निर्णय
महापौर ने दी अधिकारियों को दी चेतावनी
आयुक्त के आदेश पर काम करने पर खुद होंगे जिम्मेदार
आयुक्त महापौर के विवाद के चलते 22 प्रस्ताव अधर में लटके
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm