oday Live Breaking News and Updates 17th March 2026: भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई है। कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी सरकार के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने दी है।
Today Live Breaking News and Updates 17th March 2026 : काबुल: अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल के उस अस्पताल को हवाई हमले में निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता है। तब देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि इन हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान ने इस आरोप को खारिज किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने स्थानीय मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हमले में नशा मुक्ति अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है।
This is not Gaza or Iran, it’s Afghanistan.
Pakistan carried out a airstrike on a rehab hospital in Kabul, killing over 200 people and injuring around 170, says fghan Health Ministry. pic.twitter.com/xMrcU9MGjN
— Globe Observer (@_GlobeObserver) March 16, 2026
Today Live Breaking News and Updates 17th March 2026 : वही इस दुर्दांत हमले के बाद भारत ने पकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने जारी बयान में “काबुल में ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर पाकिस्तान के हिंसक हवाई हमले की कड़ी निंदा की है। यह हमला 16 मार्च की रात हुआ था जिसमें कई नागरिकों की जान गई। यह एक डरपोक और अमानवीय कार्य है, क्योंकि इस अस्पताल को कभी भी सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता। पाकिस्तान अब इस कत्लेआम को सैन्य कार्रवाई बताने की कोशिश कर रहा है।”
भारत ने आगे कहा कि, “यह हमला न केवल अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए भी एक बड़ा खतरा है। पाकिस्तान की यह हरकत उसके लगातार गैर जिम्मेदाराना व्यवहार और अपनी आंतरिक समस्याओं को बाहर फैलाने की कोशिशों को दर्शाती है।”
यह हमला रमजान के पवित्र महीने में हुआ, जो मुस्लिम समुदायों के लिए शांति, सोच-विचार और दया का समय होता है। इस समय इस तरह का हमला और भी निंदनीय है। कोई भी धर्म, कानून या नैतिकता अस्पताल और उसके मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाने को सही नहीं ठहरा सकती। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह है कि इस अपराध के दोषियों को जिम्मेदार ठहराए और पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के नागरिकों पर यह बर्बर हमला तुरंत बंद कराया जाए।
भारत शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है, घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और इस दुखद समय में अफगानिस्तान के लोगों के साथ पूरी एकजुटता जताता है। साथ ही भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन में मजबूती से खड़ा है।
Our statement on Pakistan’s cowardly targeting of Kabul Hospital
🔗 https://t.co/uYbQhhc8MC pic.twitter.com/KVEaLyBtTB
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) March 17, 2026
Today Live Breaking News and Updates 17th March 2026 : ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण जंग ने जहां पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। इस संघर्ष का असर अब दूसरे इलाकों में भी दिखने लगा है। इसी बीच पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच पाकिस्तान ने सोमवार की रात को अफगानिस्तान में एक और बड़ी एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में लाशें बिछ गई हैं। वहीं अब तालिबान ने पाकिस्तान पर काबुल में एक अस्पताल को निशाना बनाने और हमले में 400 लोगों की मौत का बड़ा दावा किया है। जबकि लगभग 250 अन्य लोग घायल हुए हैं।
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल में उस अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां मादक पदार्थों के आदी लोगों का इलाज किया जाता है। सरकारी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने ‘एक्स’ पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की सीमा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल हुए लोगों में से अधिकतर वे थे जिनका मादक पदार्थ की लत छुड़ाने का इलाज किया जा रहा था।