Today Live Breaking News and Updates 23 April 2026
नई दिल्ली: Assembly Election 2026 पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों में आज यानी गुरुवार को मतदान (Assembly Election 2026) हो रहा है। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरु हो चुकी है और मतदान केंद्रों में बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। सुबह से ही वोटर्स की लंबी लाइनें देखने को मिली है।
Assembly Election 2026 पहले चरण में कुल 1 हजार 478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित किए गये हैं। इनमें से सात हजार 384 मतदान केन्द्रों को अत्यधिक संवेदनशील माना जा रहा है। इस चरण में तीन करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Tamil Nadu Assembly Elections आज तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहें हैं। आपको बता दें कि राज्य में विधानसभा की 234 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य के 5.73 करोड़ से ज्यादा मतदाता इस चुनाव में उतरे 4,023 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।
बंगाल चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने एक्स पर कहा कि ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी शक्ति के साथ भाग लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।’
Phase 1 of the West Bengal Assembly elections takes place today. I urge all citizens to participate in this festival of democracy with full strength. I especially appeal to my young friends and to the women of West Bengal to vote in large numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2026
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि ‘जैसे-जैसे तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान करें।’
As Tamil Nadu votes in the Assembly elections, I call upon all voters to take part enthusiastically in this sacred duty of democracy. I urge the youth and the women of Tamil Nadu in particular to come out and vote in record numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2026