DA Hike Order Issued | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: DA Hike Order Issued केंद्र के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। अब सभी कर्मचारियों को बढ़कर सैलरी दी जाएगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब सभी कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
DA Hike Order Issued वित्त मंत्रालय ने बुधवार, 22 अप्रैल आधिकारिक लेटर जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके मुताबिक, बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। राष्ट्रपति ने 6 अक्टूबर 2025 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन (Basic Pay) के 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब कर्मचारी बेसब्री से नए वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं।
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता इसलिए बढ़ाया जाता है ताकि रहन-सहन के खर्च में महंगाई (Inflation) के असर कम होते हैं। इसकी गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की जाती है, जो खुदरा कीमतों में होने वाले बदलावों को ट्रैक करता है।
#BREAKING
Ministry of Finance releases DA order for Central Government employees Dearness Allowance increased from 58% to 60% of Basic Pay, effective 01.01.26. Order issued by Department of Expenditure. Arrears payable from January 2026. #DearnessAllowance #CentralGovtEmployees pic.twitter.com/0uZMMkRPuw— 8th pay commission (@8thpaycommision) April 22, 2026