Assembly Election 2026: बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं करें मतदान, पीएम मोदी ने लोगों से की वोट डालने की अपील

Ads

Assembly Election 2026: बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं करें मतदान, पीएम मोदी ने लोगों से की वोट डालने की अपील

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 09:00 AM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 09:22 AM IST

Assembly Election 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और बंगाल की 152 सीटों पर मतदान
  • पीएम मोदी ने युवाओं और महिलाओं से उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की
  • दूसरे चरण का मतदान पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होगा

नयी दिल्ली: Assembly Election 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लोगों से विधानसभा चुनावों ((Assembly Election 2026)) में ‘‘उत्साहपूर्वक’’ भाग लेने की अपील की। मोदी ने विशेष रूप से दोनों राज्यों के युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है, जबकि पश्चिम बंगाल में कुल 294 में से 152 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

Assembly Election 2026 प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करता हूं। मैं विशेष रूप से तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड संख्या में बाहर निकलकर मतदान करने की अपील करता हूं।’’

मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का आज पहला चरण है। मैं सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताकत के साथ भाग लेने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।’’ पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरल और पुडुचेरी में हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

तमिलनाडु में कितनी सीटों पर मतदान हो रहा है?

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में कितनी सीटों पर वोटिंग हो रही है?

कुल 294 सीटों में से 152 सीटों पर मतदान हो रहा है।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान कब होगा?

दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।