CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 23 May 2026: त्विषा शर्मा के मौत का मामला.. सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, 25 मई को CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई

Today Live Breaking News and Updates 23 May 2026: त्विषा शर्मा के मौत का मामला.. सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, 25 मई को CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई

Today Live Breaking News and Updates 23 May 2026: त्विषा शर्मा के मौत का मामला.. सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, 25 मई को CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई

Today Live Breaking News and Updates 23 May 2026

Modified Date: June 23, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: May 23, 2026 8:58 am IST

Today Live Breaking News and Updates 23 May 2026: नई दिल्ली: भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा के मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ने स्वतः संज्ञान लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक दो दिन बाद 25 मई को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की बेंच इस पर सुनवाई करेगी।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर पुलिस ने आरोपी पति समर्थ सिंह को कल गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। वहीं, आज शनिवार को भोपाल पुलिस ने आरोपी समर्थ सिंह (Samarth Singh Remand) को कोर्ट में पेश किया और अदालत से 7 दिन की रिमांड मांगी। जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की रिमांड भेजा है। साथ ही पासपोर्ट भी जब्‍त कर लिया गया है।

 

Today Live Breaking News and Updates 23 May 2026: आपको बता दें ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस ने भोपाल कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी पति समर्थ सिंह (Twisha Sharma Latest News) को जिला अस्‍पताल में मेडिकल चेकअप कराने लेकर गई थी।

 

कल सुबह होगा दोबारा पोस्टमार्टम: सूत्र

ट्विशा शर्मा केस (Twisha Sharma Latest News) में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश के बाद AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर ने मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है। बताया जा रहा है कि AIIMS दिल्ली के चीफ फॉरेंसिक डॉ. सुधीर गुप्ता ने 4 वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम बनाई है, जो पूरे मामले की दोबारा जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार डायरेक्टर की मंजूरी के बाद गठित मेडिकल बोर्ड ट्विशा का सेकंड पोस्टमार्टम करेगा। जानकारी मिल रही है कि डायरेक्टर की मंजूरी से गठित मेडिकल बोर्ड की टीम आज शाम करीब 6 बजे स्टेट चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंच सकती है।

सास की अग्रिम जमानत रद्द

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस लगातार समर्थ की तलाश में जुटी थी, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह सीधा कोर्ट पहुंच जाएगा। पुलिस ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को पूछताछ के लिए 3 नोटिस जारी किए हैं, लेकिन वह नहीं आई है। इसीलिए पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर कमिश्नर ने कहा कि GAD विभाग इस विषय को देख रहा है और पुलिस उनके लगातार संपर्क में है। परिवार के आरोपों पर उन्होंने साफ कहा कि हमारी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी गई है, भोपाल पुलिस पूरी तरह निष्पक्ष जांच कर रही है।

दोनों पक्षों ने किए अलग अलग दावे

बता दें की नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma Latest News) की मौत के बाद से ही परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है। जहाँ एक तरफ त्विशा के ससुराल पक्ष का दावा है कि वह नशे की लत से जूझ रही थीं, जबकि ट्विशा के माता-पिता ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगाया है। कानूनी और फोरेंसिक कार्यवाही के चलते त्विशा का शव फिलहाल एम्स भोपाल के मुर्दाघर में रखा गया है।

 

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।