LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 9 May 2026: तमिलनाडु में शुरू हो रहा “विजय युग”.. कल दोपहर 3:00 बजे CM पद की शपथ लेंगे TVK नेता विजय

Today Live Breaking News and Updates 9 May 2026: टीवीके नेता विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की, तमिलनाडु में नई सरकार गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हुआ।

Today Live Breaking News and Updates 9 May 2026: तमिलनाडु में शुरू हो रहा “विजय युग”.. कल दोपहर 3:00 बजे CM पद की शपथ लेंगे TVK नेता विजय

Today Live Breaking News and Updates 9 May 2026 || Image- AI Generated File

Modified Date: May 9, 2026 / 08:19 pm IST
Published Date: May 9, 2026 8:48 am IST

Today Live Breaking News and Updates 9 May 2026: चेन्नई: तमिलनाडु में नई सरकार बनने का रिश्ता साफ़ हो गया है। टीवीएक नेता न आज राजयपाल से मुलाकात की और उन्हें समर्थित दलों-विधायकों का पत्र सौंपा। इसके साथ ही तमिलनाडु में नई सरकार बनने का रास्ता साफ़ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक़ कल दोपहर 3:00 बजे टीवीके नेता विजय सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि उनके साथ म्नत्री भी शपथ लेंगे या नहीं यह साफ़ नहीं है।


Today Live Breaking News and Updates 9 May 2026: चेन्नई: चुनावी नतीजों के बाद तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) अब राज्य में सरकार बनाने जा रही है। गठबंधन सहयोगियों के समर्थन के बाद विधानसभा में टीवीके की संख्या 121 तक पहुंच गई है, जो बहुमत के आंकड़े 118 से अधिक है।

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), माकपा (CPI-M), विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने उसे समर्थन दे दिया।

Today Live Breaking News and Updates 9 May 2026: वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन ने टीवीके को समर्थन देने का आधिकारिक पत्र सौंपा। उन्होंने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि यह समर्थन तमिलनाडु में स्थिर और लोकतांत्रिक सरकार बनाने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। वहीं, आईयूएमएल नेताओं एसएसबी सैयद फारूक बाशा और एएम शाहजहां ने भी राज्यपाल को पत्र भेजकर विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। पार्टी ने कहा कि यह फैसला राज्य में धर्मनिरपेक्ष और स्थिर शासन के हित में लिया गया है।

कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल, सीपीआई और सीपीआई (एम) के समर्थन के बाद अब टीवीके के नेतृत्व में सरकार बनना तय माना जा रहा है। विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय शुरू होगा। वह 1967 के बाद पहले ऐसे नेता होंगे, जो डीएमके या एआईएडीएमके गठबंधन से बाहर होकर राज्य की सत्ता संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक, विजय का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है।


तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने Vijay अब सरकार बनाने की दहलीज पर पहुंच गए हैं। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (टीवीके) को शनिवार को एक और बड़ा समर्थन मिल गया, जिसके बाद सरकार गठन के लिए जरूरी 118 सीटों के जादुई आंकड़े को पार करने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, Viduthalai Chiruthaigal Katchi (वीसीके) ने औपचारिक रूप से टीवीके को समर्थन पत्र सौंप दिया है। इससे पहले Indian National Congress, Communist Party of India और Communist Party of India (Marxist) भी विजय को समर्थन दे चुके हैं। लगातार मिल रहे समर्थन के बाद विजय समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

टीवीके नेता आधव अर्जुन ने कहा कि वीसीके प्रमुख Thol. Thirumavalavan ने सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में सरकार बनाने का समर्थन दे दिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में साफ कहा गया है कि वे विजय की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा बनेंगे।

वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने भी कहा कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के नेतृत्व में बनने वाली सरकार को पूरा समर्थन देगी। बताया जा रहा है कि वीसीके के पास दो विधायकों का समर्थन है, जो इस पूरे समीकरण में काफी अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को ही संकेत मिल गए थे कि समर्थन पत्र तय प्रारूप में राज्यपाल को सौंपा जाएगा, ताकि विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया जा सके। अब इस नए समर्थन के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही तमिलनाडु में नई गठबंधन सरकार का गठन हो सकता है।

हालिया चुनाव में Vijay की पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत से कुछ सीटें दूर रह गई थी। अब सहयोगी दलों के साथ विजय की राह आसान होती दिख रही है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो जल्द ही थलापति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नजर आ सकते हैं।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।