LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 18 July 2026: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च

Today Live Breaking News and Updates 18 July 2026: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च

Today Live Breaking News and Updates 18 July 2026: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च

Today Live Breaking News and Updates 18 July 2026

Modified Date: July 18, 2026 / 12:43 pm IST
Published Date: July 18, 2026 9:08 am IST

Today Live Breaking News and Updates 18 July 2026 भारत की पहली प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने शनिवार 18 जुलाई को इतिहास रच दिया। कंपनी ने भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12.05 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। पहले राकेट को सुबह 11.30 बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन आखिरी वक्त पर काउंटडाउन रोका दिया गया। कुछ देर के लिए रुका काउंटडाउन दोबारा शुरू होने के बाद रॉकेट को तय समय पर लॉन्च किया गया। इस मिशन का नाम “मिशन आगमन” रखा गया था। मौसम खराब और नेविगेशन की दिक्कत के कारण लॉन्च 35 मिनट देर से हुआ।

 

पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। रविवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे। जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश और वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।