Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026: मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी, 10 साल की सजा का प्रावधान
Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026: मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी, 10 साल की सजा का प्रावधान
Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026
Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026: नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी धरना प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। ये विधेयक अगले हफ्ते संसद में पेश हो सकता है। पेपर लीक करने का दोषी पाया जाता है, तो 10 साल की सजा का प्रावधान है। पेपर लीक माफियाओ के ख़िलाफ़ कड़े प्रावधान होंगे। स्पेशल फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट लीगल बैकिंग मिलेगी और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट को यह अधिकार होगा कि वह तीन महीनों में जांच कर फैसला दे। इसके अलावा पेपर लीक मामले में 10 साल की सज़ा और 10 करोड़ का जुर्माना का प्रावधान होगा।
संसद में विपक्षी सांसदों का हंगामा आज भी जारी रहा। मॉनसून सत्र के पांचवे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में वंदे मातरम् को कानूनी सुरक्षा देने के उद्देश्य से एक अहम बिल पेश किया।
संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवा दिन है। संसद में विपक्षी सांसदों का हंगामा आज भी जारी रहा। विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए है। विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Facebook


