LIVE NOW
Today Live News and Breaking Updates 30 March 2026: नक्सलवाद के खात्मे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में दिया जवाब, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Ads

Today Live News and Breaking Updates 30 March 2026: नक्सलवाद के खात्मे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में दिया जवाब, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 09:00 AM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 11:01 PM IST
HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में नक्सलवाद पर विशेष बहस
  • श्रीकांत शिंदे करेंगे बहस की शुरुआत
  • अमित शाह दे सकते हैं जवाब
The liveblog has ended.

नई दिल्ली : लोकसभा में नक्सलवाद के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के आदिवासी भाई वर्षों से चाहते थे कि उनकी दर्द और वेदना पर संसद में चर्चा हो ताकि देश उनकी पीड़ा को जान सके। उन्होंने इसे देश के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताते हुए खुशी जाहिर की कि वर्ष 1970 से 2026 तक चले इस लंबे संघर्ष और आदिवासियों के सामने रखी गई गलत थ्योरी पर आज सदन में विमर्श हो रहा है। गृहमंत्री ने विश्वास के साथ सदन को अवगत कराया कि सरकार के प्रयासों के चलते आज बस्तर से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है।

नई दिल्ली : लोकसभा में आज देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने के प्रयासों पर एक महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है। विशेष बात यह है कि यह विमर्श सरकार द्वारा नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे के लिए तय की गई 31 मार्च की समय सीमा समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले हो रहा है। सदन की कार्यवाही के बीच पूरे देश की नजरें अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिकी हैं, जो कुछ ही देर में इस गंभीर मुद्दे पर अपना वक्तव्य देंगे।

नई दिल्ली : राज्यसभा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रसाशन) बिल पर चर्चा, दिग्विजय सिंह ने रखी अपनी बात। देखे लाइव प्रसारण

Today Live News and Breaking Updates 30 March 2026: नई दिल्ली: देश के सभी प्रभावित राज्यों से नक्सलवाद के सफाये पर देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद में चर्चा शुरू हो गई है। सदन में भाजप के सांसद श्रीकांत शिंदे जवाब दे रहे है, जबकि शाम पांच बजे इस चर्चा में गृहमंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगें। देखे लाइव प्रसारण

Today Live News and Breaking Updates 30 March 2026:  दिल्ली: दिल्ली में लोकसभा में आज नक्सलवाद पर विशेष बहस होने जा रही है, जिसे लेकर संसद और आम जनता की नजरें टिकी हैं। इस बहस की शुरुआत सांसद श्रीकांत शिंदे करेंगे और वे सरकार के प्रयासों तथा रणनीति पर चर्चा करेंगे। केंद्र सरकार ने नक्सलवाद को देश से पूरी तरह खत्म करने को अपनी प्राथमिकता बताया है और इस मुद्दे पर व्यापक योजना तैयार की गई है। सांसदों के बीच उम्मीद है कि इस बहस के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, विकास और सामाजिक कार्यक्रमों की प्रगति पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Lok Sabha debate Naxalism: अमित शाह के जवाब और सरकार का लक्ष्य

लोकसभा में इस बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अपना पक्ष रख सकते हैं और सरकार की रणनीति तथा नक्सलवाद समाप्त करने की समयसीमा पर प्रकाश डाल सकते हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनका लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करना है। सांसदों को उम्मीद है कि अमित शाह इस बहस में नक्सल प्रभावित जिलों में किए जा रहे सुरक्षा और विकासात्मक उपायों के बारे में भी जानकारी देंगे। यह बहस न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा और विकास की दिशा में भी अहम मानी जा रही है।

Amit Shah statement Naxal: विधायी कार्यों पर सत्र में जोर

इसके अलावा, 30 मार्च 2026 को लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 पर भी चर्चा होने की संभावना है। सत्र में विधायी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, और सांसद इस दौरान कानूनों में आवश्यक संशोधनों पर विचार करेंगे। इसके साथ ही, ‘नक्सल मुक्त भारत’ का मुद्दा भी मुख्य चर्चा का विषय रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बहस न केवल केंद्र सरकार की नक्सल विरोधी रणनीति को रेखांकित करेगी, बल्कि देश की सुरक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को भी उजागर करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत

पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार

बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार

कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे

The liveblog has ended.